फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कीनिया के जेम्स एनडीआई ने 29 मिनट 10 सेकेण्ड में जीती आईजीएम 10 के दौड

कीनिया के जेम्स एनडीआई ने 29 मिनट 10 सेकेण्ड में जीती आईजीएम 10 के दौड

Mon, 20 Nov 2017 12:15 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
कीनिया के जेम्स एनडीआई ने 29 मिनट 10 सेकेण्ड में जीती आईजीएम 10 के दौड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2017 पर आईजीएम-10 के दौड़ में हजारों पुरुषों और महिलाओं ने दौड़ लगाई। आईजीएम-10 द्वारा आयोजित इस दौड़ को सुनहरे सफर के रूप में देखा जा रहा है। द्रोणाचार्य स्टेडियम में पहुंचे युवाओं में दौड़ को लेकर जबरदस्त जोश और उत्साह दिखाई दिया। कुुरुक्षेत्र के जयघोष से पूरे वातावरण गूंज उठा। हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक जगदीप सिंह, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, क्रिकेटर जोगेंद्र शर्मा, केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा, इंडिया रोड रनर्स के सीईओ पियूष सचदेवा ने आईजीएम-10 के दौड़ में सबसे पहले पुरुषों और महिलाओं की 10 किलोमीटर दौड़ को झंडी देकर रवाना किया। पुरुष धावकों की लाइन पूरी होने के बाद विधायक और उपायुक्त ने झंडी दिखाकर महिलाओं की दौड़ को रवाना किया।
अतिथियों ने आईजीएम 10 के दौड़ के सबसे तेज धावक कीनिया के जेम्स एनडीआई (29 मिनट 10 सेकेंड) प्रथम पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपये, प्रमाण पत्र और एक ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। पुरुषों की इस दौड़ में दूसरे स्थान पर राकेश कुमार (29 मिनट 44 सेकेंड) रहे। उन्हें 70 हजार रुपये, प्रशंसा पत्र और ट्रॉफी प्रदान की गई। तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पंजाब से रणजीत सिंह (29 मिनट 45 सेकेंड) को 50 हजार रुपये और ट्राफी देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने महिला आईजीएम 10 के दौड़ में प्रथम आने वाली कीनिया की चैपकोगी (33 मिनट 33 सेेकेंड) को एक लाख रुपये, मेडल और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस वर्ग में हिसार की वर्षा देवी (34 मिनट 10 सेकेंड) ने दूसरा स्थान और किरणजीत कौर ने 35 मिनट 5 सेकेंड लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीनियर सिटीजन वर्ग में लक्ष्मण सिंह को प्रथम आने पर 25 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर आने वाले सतपाल सिंह को 15 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर आने वाले कुलदीप सिंह को 10 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया। इस दौड़ के दौरान कच्ची घोड़ी और अन्य लोक कलाकारों ने समय बांधे रखा और दर्शकों का मनोरंजन करते रहे। इस मौके पर प्रशासन के सभी अधिकारी, केडीबी सदस्य आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने दिया पुरस्कार
विधायक सुभाष सुधा, खेल विभाग के निदेशक जगदीप सिंह, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा, पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, क्रिकेटर जोगेंद्र शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त धर्मवीर सिंह, एसडीएम वत्सल कौशिक, केडीबी के सीईओ पूजा चांवरिया, नगराधीश कवंर सिंह, डीएसओ राकेश रावत, इंडिया रोड रनर्स के सीईओ पियूष सचदेवा, ओलंपियन नितेंद्र ने विजेताओं को पुरस्कार दिया।

विश्व स्तर पर पहुंचा कुरुक्षेत्र का नाम
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर आईजीएम वर्ल्ड 10 के आयोजन से कुरुक्षेत्र का नाम पूरे विश्व में पहुंचा है। क्योंकि, इस दौड़ में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने अपनी भागीदारी की है। राज्य सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान दौड़ का आयोजन करके धावकों, युवा पीढ़ी और सीनियर सिटीजन को एक मंच मुहैया कराया है। इसे ईवेंट का एक निरंतर हिस्सा बनाया जाएगा।

खेल विभाग बड़ी मैराथन के लिए तैयार करेगा प्रस्ताव : जगदीप
हरियाणा खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग के निदेशक जगदीप सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2017 पर आईजीएम 10 के दौड़ का आयोजन करके प्रशासन ने एक अहम कदम उठाया है। इस दौड़ में 15 विदेशी धावकों सहित मैराथन के महारथियों ने भाग लिया और आयोजन को सफल बनाया। राज्य सरकार भी नई खेल नीति के तहत सभी को स्वस्थ रखने के लिए उन्हें खेलों की तरफ आकर्षित किया जा रहा है। खेल विभाग भी एक साल में तीन बार मैराथन का आयोजन कर चुका है। प्रस्ताव तैयार कर रहा है कि एक बड़ी मैराथन का आयोजन किया जाए। इस प्रस्ताव को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

युवाओं को नशे से दूर ले जाने के लिए 10 के जैसी दौड़ जरूरी : जोगेंद्र
क्रिकेटर एवं डीएसपी जोगेंद्र शर्मा ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए आईजीएम 10के जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन बहुत जरूरी है। इस दौड़ का आयेाजन अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव जैसे पर्व पर किया जाए तो निश्चित ही युवा पीढ़ी और आमजन को एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा। उन्होंने दौड़ में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को बधाई और शुभकामनाएं देेते हुए कहा कि जीवन को स्वस्थ रखने के लिए खेल मैदान तक आना बेहद जरूरी है।

हजारों धावकों ने भाग लेकर आयोजन बनाया सफल : डीसी
उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर शहरवासियों के लिए इस दौड़ का आयोजन किया गया था। इसमें छह देशों के धावकों सहित स्कूली विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों, युवाओं और दिव्यांगों आदि ने भाग लिया। इस सफल आयोजन में सभी विभागों के अधिकारियों और शहर के आम नागरिकों का योगदान है। लोगों ने केवल इनाम जीतने के लिए ही भाग नहीं लिया, बल्कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के साथ जुड़ने के लिए भी भागीदारी सुनिश्चित की है।

दिव्यांग महिला को दौड़ते देख भावुक हुईं डीसी, गले लगाया
आईजीएम 10 के दौड़ में दिव्यांगों को भी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला। इस दौड़ में दर्जनों दिव्यांगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस दौड़ में गांव किशनपुरा से एक महिला राजबाला को दौड़ में भाग लेता देखकर द्रोणाचार्य स्टेडियम में उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए। उपायुक्त सुमेधा कटारिया ने महिला राजबाला को अपने गले लगा लिया और गुलाब देेकर सम्मानित किया।

ये वीआईपी भी दौड़े वरिष्ठ नागरिकों के साथ
सीनियर सिटीजन दौड़ को क्रिकेटर जोगेंद्र शर्मा ने घंटी बजाकर शुरू किया। इस वर्ग में विधायक सुभाष सुधा, खेल विभाग के निदेशक जगदीप सिंह, उपायुक्त सुमेधा कटारिया, एडीसी धर्मबीर सिंह, एसडीम वत्सल कौशिक, नगराधीश कंवर सिंह, सीईओ केडीबी पूजा चांवरिया आदि भी दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed