{"_id":"5a1084764f1c1b71548bddff","slug":"51511031926-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"350 साला प्रकाश उत्सव पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का श्री अंखड़ पाठ आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
350 साला प्रकाश उत्सव पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब का श्री अंखड़ पाठ आयोजित
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
350 साला प्रकाश उत्सव पर श्री गुरुग्रंथ साहिब का श्री अखंड पाठ आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। श्रीगुरु गोबिंद सिंह महाराज के 350 साला प्रकाश उत्सव को समर्पित कार्यक्रम नॉन टीचिंग क्लब कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुआ। इस दौरान श्रीगुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ हुआ। कार्यक्रम में असंध के विधायक बख्शीश सिंह विर्क और हरियाणा सिख परिवार के प्रदेश अध्यक्ष कंवलजीत सिंह अजराना मुख्य अतिथि थे।
विर्क ने कहा कि दशमेश पिता श्रीगुरु गोबिंद सिंह महाराज ने कौम और देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर दिया। हमें उनकी शिक्षाओं को जीवन में आत्मसात करना चाहिए। एसजीपीसी की पूर्व सदस्य बीबी रविंदर कौर अजराना ने कहा कि दशमपिता ने हमेशा न्याय के लिए लड़ाई लड़ी। हमें भी उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। कंवलजीत सिंह अजराना ने कहा कि श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज की शिक्षाएं जीवन में अपना कर मानव सफलता हासिल कर सकता है। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर रजवंत कौर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर सतनाम सिंह विर्क, हरविंदर सिंह, ओंकार सिंह, अजयपाल सोनी, गुरमुख सिंह, निशान सिंह, जश्नदीप सिंह, भूपिंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, हरपाल सिंह, लखविंदर सिंह, मान सिंह, रशपाल सिंह, गुरबाज सिंह, संदीप सोढी आदि मौजूद रहे।