{"_id":"59a7080b4f1c1b06278b4873","slug":"51504118795-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच में सहारा स्कूल ने अग्रसेन स्कूल को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मैच में सहारा स्कूल ने अग्रसेन स्कूल को दी मात
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
एनआईटी व केयू परिसर स्थित यूनिवर्सिटी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल ग्राउंड में बुधवार को खंड स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। क्रिकेट प्रतियोगिता अंडर-14 अंडर-17 व अंडर-19 आदि कई वर्गों में हुई, जिसमें कई स्कूलों ने भाग लिया। शुभारंभ के अवसर पर मुख्यातिथि के तौर पर स्कूल की प्रधानाचार्या प्रोमिला बतरा पहुंची। प्रतियोगिता के संयोजक सचिन चौधरी ने बताया कि पहला मैच अंडर -17 में सहारा पब्लिक स्कूल और अग्रसेन पब्लिक स्कूल के बीच हुआ , जिसमें अग्रसेन पब्लिक स्कूल ने दस ओवर मे 75 रनों का लक्ष्य सहारा स्कूल के सामने रखा। सहारा स्कूल ने 7 ओवर में 76 रन बनाकर अग्रसेन स्कूल को हराया। अंडर-19 वर्ग मे मैच महावीर जैन पब्लिक स्कूल और बी आर पब्लिक स्कूल के बीच करवाया गया, जिसमें महावीर जैन पब्लिक स्कूल ने 5 रनों से बीआर पब्लिक स्कूल को हराया। मौके पर मैच के दौरान मनोज कुमार, संदीप कुमार, तेजेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार कमल सदस्य आदि मौजूद रहे।