{"_id":"66146ddd4294ef315006f064","slug":"5100-kalashdhari-women-took-part-in-the-procession-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-116395-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शोभायात्रा में 5100 कलशधारी महिलाओं ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शोभायात्रा में 5100 कलशधारी महिलाओं ने लिया हिस्सा
Tue, 09 Apr 2024 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। प्रदेश के एकमात्र शक्तिपीठ श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में नवरात्र की शुरुआत शोभायात्रा से हुई। नवरात्रि के उपलक्ष्य में आठ अप्रैल से 23 अप्रैल तक शक्ति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इस शोभा यात्रा का शुभारंभ राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने नारियल फोड़ और हरी झंडी दिखाकर किया। शहर में शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
राज्य मंत्री सुभाष सुधा जी ने कहा कि यह भव्य शोभायात्रा जल्दी ही देश की सबसे लंबी यात्रा बन जाएगी। शक्तिपीठ की अंदर मंदिर की संस्कृति बची हुई है, जिसमें मंदिर के सदस्यों की अहम भूमिका है। मां की शोभा यात्रा का शुभारंभ करना सौभाग्य पूर्ण है। इस शोभायात्रा में मां भद्रकाली ज्योति रथ शामिल रहा, जबकि 5100 कलश धारी महिलाओं ने हिस्सा लेकर शोभा यात्रा को चार चांद लगा दिए, जिसके चलते पूरा धर्मनगरी भक्तिमय हो गया।
इसके अलावा इस शोभायात्रा में 1100 झंडे, 52 शक्तिपीठों के 52 चांदी त्रिशूल, 11 गोल ध्वज पताका, 52 जय माँ की छतरियां भी आकर्षण का केंद्र बनी रही। वहीं 21 ढोल, पाइप बैंड बाजा, मां काली के आठ स्वरूपों को दर्शाने वाले मां भवानी के विभिन्न रथ, सिंदूरी हनुमान, बाहुबली हनुमान, छह बंदर, श्री गणेश, हनुमान, नवदुर्गा, लक्ष्मी, महाकाली, सरस्वती, महिषासुर मर्दिनी, राधा कृष्ण, यशोदा कृष्ण, अयोध्या धाम को दर्शाता राम दरबार सहित कई झांकियां निकाली गई, जिसे देखकर मां के भक्त नतमस्तक हो उठे।
विज्ञापन
मंदिर के पीठाध्यक्ष सतपाल शर्मा ने बताया कि शोभा यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर रोटरी चौक, पुराने बस स्टैंड, आंबेडकर चौक, सेक्टर 17 मार्केट, वालिया बिल्डिंग, पारस सिनेमा, गोल बैंक चौक, न्यू कॉलोनी, अमीन रोड, छटी पातशाही गुरुद्वारा, पालिका बाजार, सीकरी चौक, छोटा बाजार होते हुए वापिस मां भद्रकाली शक्तिपीठ में पहुंची।
उन्होंने बताया कि प्रथम नवरात्र को होने वाले हिंदू नव वर्ष अभिनंदन में आतिशबाजी उत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर शिमला देवी, प्रो. हेमराज शर्मा, शकुंतला देवी, धर्मपाल गोयल, मीना जोशी, डॉ संजय शर्मा, स्नेहिल शर्मा, देवांशु शर्मा, डॉ. अन्नु पॉल शर्मा, निकुंज शर्मा, देवेंद्र गर्ग हाबड़ी, संजीव मित्तल, एमके मौदगिल, रामपाल लाठर, सुनील शर्मा, आशीष दीक्षित, ऋषि तोमर, कृष्ण माटा आदि मौजूद रहे।