{"_id":"622d01d36e315374aa5f5342","slug":"50-years-old-sewerage-problem-will-go-away-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1016985156","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 साल पुरानी सीवरेज समस्या होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 साल पुरानी सीवरेज समस्या होगी दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सामने बाजार, विवेकानंद कॉलोनी और साथ लगते अन्य क्षेत्रों के हजारों लोगों की करीब 50 साल पुरानी सीवरेज के पानी की निकासी की समस्या जल्द दूर होगी। जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से यहां 1500 मीटर नई सीवरेज लाइन बिछाई जाएगी। इस पर 1 करोड़ 50 लाख रुपये खर्च होंगे।
इस परियोजना का शुभारंभ शनिवार को विधायक सुभाष सुधा ने थर्ड गेट के सामने किया। उल्लेखनीय है कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थर्ड गेट के सामने स्थित दुकानदारों और आसपास के रिहायशी क्षेत्र से गंदे पानी की निकासी नहीं हो पा रही थी। इन क्षेत्रों का सारा गंदा पानी रेलवे लाइन के आसपास ही इकट्ठा हो जाता था, इससे इस क्षेत्र का वातावरण दूषित होने के साथ-साथ बीमारी फैलने का भी भय लगा रहता था।
इस क्षेत्र के लोगों को पिछले लगभग 50 सालों से इस समस्या का सामना करना पड़ रहा था। जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से तैयार किए गए प्रस्ताव के अनुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय थर्ड गेट से लेकर थानेसर रेलवे स्टेशन सीवरेज डिस्चार्ज तक, विश्वविद्यालय के सामने कामर्शियल शॉप और विवेकानंद कॉलोनी को भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए आरसीसी पाइप एनपी-थ्री 400 एमएम की 1500 मीटर पाइप लाइन बिछाई जाएगी। पाइप लाइन विश्वविद्यालय थर्ड गेट से लेकर थानेसर रेलवे स्टेशन तक डाली जाएगी। इस दूरी के बीच 50 मेनहोल चैंबर बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट पर तकरीबन 1 करोड़ 10 लाख रुपये का बजट खर्च होगा। इस मौके पर जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता दिनेश गाबा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता अरुण भाटिया, भाजपा नेता सुरेश सैनी आदि मौजूद रहे।