फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   4400 registries stuck due to strike, Fard, copy, caste certificate work also stopped

Kurukshetra News: हड़ताल के चलते अटकीं 4400 रजिस्ट्रियां, फर्द, नकल, जाति प्रमाणपत्र के काम भी रुके

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
4400 registries stuck due to strike, Fard, copy, caste certificate work also stopped
कुरुक्षेत्र। पे स्केल की मांग को लेकर रोष जताते पटवारी और कानूनगो। संवाद
कुरुक्षेत्र। पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। दि पटवार कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले बुधवार को भी जिले भर के 61 पटवारियों और 17 कानूनगो ने पटवार भवन के बाहर नारेबाजी कर रोष जताया। पिछले 35 दिनों से हड़ताल के चलते अब तक जिले में 4400 से ज्यादा रजिस्ट्रियां अटक गई हैं और फर्द, नकल, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र, खेतों पर लोन सहित कई अन्य काम भी पूरी तरह से रुक गए है। हड़ताल के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पटवार कार्यालय में काम कराने पहुंच रहे लोग काम न होने पर मायूस होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन


एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार पटवारियों और कानूनगो की पे स्केल जब तक नहीं बढ़ाएगी तब तक काम का पूरी तरह से बहिष्कार रहेगा। सरकार पटवारियों और कानूनगो का शोषण कर रही है, एक पटवारी से तीन जगह का काम लिया जा रहा है, पिछले कई वर्षों से पटवारियों की भर्ती नहीं की गई, जिसके चलते जिलेभर में कई पटवारियों को दो से तीन जगहों का काम देखना पड़ रहा है, जबकि पटवारियों और कानूनगो का वेतन कम दिया जा रहा है। पटवारियों के वेतन को बढ़ाने के लिए पे स्केल में आई टेक्निकल समस्या का समाधान करना जरूरी है, जब तक तकनीकी समस्या का समाधान नहीं होगा पे स्केल नहीं बढ़ पाएगा।
विज्ञापन





काम का पूरी तरह से रहेगा बहिष्कार : डॉ. साहब सिंह
एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. साहब सिंह ने बताया कि जब तक प्रदेश सरकार पटवारियों और कानूनगो की मांग को पूरा नहीं करेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पूरे प्रदेश में पटवारी और कानूनगो 35 दिनों से काम का बहिष्कार कर हड़ताल पर है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को लेकर गंभीर नहीं है जबकि किसान यूनियनों ने भी पटवारियों और कानूनगो की मांगों को जायज बताया है। प्रदेश सरकार पटवारियों और कानूनगो का शोषण कर रही है। जब तक सरकार पे स्केल नहीं बढ़ाएगी, काम का पूरी तरह से बहिष्कार रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed