फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जिला भर में आग ने मचाया तांडव 19-53-32

जिला भर में आग ने मचाया तांडव 19-53-32

Sat, 21 Apr 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
जिला भर में आग ने मचाया तांडव 19-53-32
गेहूं की फसल में लगी आग टिंबर स्टोर पहुंची, बुझाने में लगे छह घंटे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जिलाभर में शुक्रवार को आग ने खूब तांडव मचाया। आग का सबसे अधिक कहर गांव मिर्जापुर में देखने को मिला जहां करीब तीन एकड़ गेहूं की फसल के अलावा 15 एकड़ फानों जलकर राख हो गया। गेहूं की फसल को लगी आग खेत के पास स्थित एक टिंबर स्टोर पकड़ ली। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं गांव प्रतापगढ़, खानपुर कोलियां व जालखेड़ी में भी आग ने 20 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल व इतने ही क्षेत्र में फानों और तूड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि आग बिजली ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट होने से लगी है। दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर फायर ब्रिगेड को सूचना मिली कि गांव प्रतापगढ़ व खानपुर कोलियां के खेतों में आग लग गई है। यहां से तीन गाड़ियां इस आग को बुझाने के लिए रवाना हुई थी कि उसी दौरान गांव मिर्जापुर में भी गेहूं की फसल को आग लगने की सूचना मिली। तत्काल ही फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी पिहोवा से बुलाई गई तो कुरुक्षेत्र से चार गाड़ियां मिर्जापुर पहुंचीं। ढांड रोड के समीप गेहूं की फसल व फानों में आग लगी हुई थी। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूपर लिया जिससे तीन एकड़ गेहूं व करीब 15 एकड़ फानों के साथ समीप ही स्थित गंभीर टिंबर स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के समय टिंबर स्टोर में 10 मजदूर काम कर रहे थे। वहीं कई गोवंश भी बंधे थे। आग को देख अफरातफरी मच गई और मजदूर स्टोर से बाहर भागकर अपनी जान बचाने के साथ गोवंश को बाहर निकाला। स्टोर मालिक शांति नगर निवासी बलविंद्र पुत्र कस्तूरी लाल ने बताया कि यहां लकड़ी के कार्य के साथ कच्चा कोयला भी तैयार किया जाता था, जिसके चलते उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों व सैकड़ों लोगों ने शाम छह बजे आग पर काबू पाया। वहीं सूचना मिलते ही केयू थर्ड गेट प्रभारी जयकरण भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। खेतों व टिंबर स्टोर में आग लगने से कुरुक्षेत्र- कैैथल रोड को भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया। वाहनों को पिहोवा रूट से निकाला गया। बता दें कि दो दिन पहले ही गांव अमीन व गांव बरानी में करीब 120 एकड़ गेहूं की फसल व फाने जलकर राख हो गए थे।
विज्ञापन

टिंबर स्टोर जलता देख रो पड़ा परिवार
कड़ी मेहनत व जीवनभर की पूंजी लगाकर परिवार के गुजर बसर के लिए स्थापित किए गए टिंबर स्टोर में आग लगने की सूचना मिली तो बलविंद्र का पूरा परिवार भी मौके पर पहुंच गया। आग की लपटों को देख परिवार बिलखने लगा। मौके पर पहुंचे अन्य ग्रामीणों ने उन्हें संभाला और सांत्वना दी। बलविंद्र व अन्य परिजन बोले कि यही उनके परिवार को चलाने का सहारा था। इसी से ही उनके परिवार की उम्मीदें जुड़ी थीं, लेकिन सबकुुछ जल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालखेड़ी में 4 एकड़ गेहूं, पांच एकड़ फानों, 500 पेड़ जले
11 हजार वोल्टेज की बिजली की तार टूटने से गांव जालखेड़ी निवासी मुकेश पिता कृष्ण कुमार की चार एकड़ गेहूं व कंबाइन ने पांच एकड़ के लगभग बनाया गया फानों, भूसा जलकर राख हो गया। वही खेतों के चारों तरफ लगे हुए 500 के लगभग सफेदे व शीशम के पेड़ भी जलकर राख हो गए। मुकेश कुमार ने बताया कि शाम पांच बजे के आसपास पता चला कि खेतों में आग लग गई है। वहां जाकर देखा तो आधे से ज्यादा फसल जल चुकी थी। तुरंत ही फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया।

ग्रामीणों के अनुसार मिर्जापुर में इन किसानों का हुआ नुकसान
ओमप्रकाश-- दो एकड़ गेहूं
बलवंत--- एक एकड़ गेहूं
ओमा------- 10 एकड़ फानों
जसबीर-चार एकड़ फानों
बाबू राम---- दो एकड़ फानों
मुकेश कुमार जालखेड़ी--- चार एकड़ गेहू, पांच एकड़ भूसा
पैकेजिंग बाक्स फैक्ट्री के पेपर रोल में लगी आग
लाडवा। एक पेपर बॉक्स बनाने की फैक्ट्री और बाल काटने वाले व्यक्ति के खोखे में आग लगने की घटनाएं दोपहर बाद घटी। इस पर सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच समय रहते आग पर काबू पाया। आग लगने की पहली घटना लाडवा-घडोला रोड स्थित पैकेजिंग बॉक्स बनाने वाली एक फैक्ट्री में हुई, जहां फैक्ट्री के परिसर में शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। घरोला रोड पर डीएवी कंटेनर नाम से एक पैकेजिंग बाक्स बनाने वाली फैक्ट्री के परिसर से रखे दर्जनों पेपर रोल में धुआं उठते देख फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री मालिक ने सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। वहीं फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिए। फायर ब्रिगेड ने तुरंत मौके पर पहुंच आग बुझाने का काम शुरू किया और फायरमैन जसविंद्र कुमार, देवेंद्र एवं चालक राकेश ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। फैक्ट्री मालिक विशाल गोयल ने बताया कि पेपर के कई रोल जल गए हैं, लेकिन अभी नुकसान का पूरा आंकलन नहीं हो पाया है। वहीं गांव धनौरा-सुल्तानपुर रोड पर एक खोखे में आग लगने से सामान जल गया। खोखे में बाल काटने का काम करने वाले सुरेश कुमार वासी धनौरा ने बताया कि वह दोपहर को खाना खाने गया था। वापिस आया तो खोखे में आग लगी देख फायर ब्रिगेड को सूचना दी। टीम ने समय रहते खोखे में लगी आग पर काबू पा लिया। इस दौरान खोखा और उसमें रखा सामान मेज-कुर्सियां आदि जलकर राख हो गई। आग पर काबू पाने से साथ लगते खेतों में गेहूं की पककर तैयार खड़ी फसल प्रभावित होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed