{"_id":"5ac283da4f1c1bd4618b51a0","slug":"41522697178-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-प्रणाली के विरोध में सरपंचों एंव ग्राम सचिवों ने जड़ा खंड कार्यालय पर ताला, अधिकारियों का किया बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-प्रणाली के विरोध में सरपंचों एंव ग्राम सचिवों ने जड़ा खंड कार्यालय पर ताला, अधिकारियों का किया बहिष्कार
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-प्रणाली के विरोध में सरपंचों और ग्राम सचिवों ने जड़ा खंड कार्यालय को ताला
अमर उजाला ब्यूरो
बाबैन । ई-पंचायत प्रणाली का विरोध कर रहे खंड बाबैन के सरपंचों और ग्राम सचिवों ने सोमवार को खंड कार्यालय को ताला लगाने के अलावा खंड के अधिकारियों का बहिष्कार कर अपना विरोध जताया। इस अवसर पर सरपंचों व ग्राम सचिवों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक सरकार अपने आदेश को वापस नहीं लेती सरपंच न तो गांवों में विकास कार्यों को शुरू करेंगे और न ही विधायकों व मंत्रियों के गांव में आने पर उनका स्वागत व सहयोग करेंगे। बाबैन में चौथे दिन सरपंच एसोसिएशन जिला कुरुक्षेत्र के अध्यक्ष सुभाष कसीथल के नेतृत्व में धरना जारी रहा। इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष कसीथल ने सरकार से पंचायतों का कामकाज सूचारु रूप से चलानें के लिए ई-प्रणाली तुरंत वापस लेने की मांग करते हुए घोषणा कि जब तक सरकार इस फैसले को वापस नहीं लेती तब तक कुरुक्षेत्र के सभी खंड कार्यालयों में सरपंचों व ग्राम सचिवों का धरना जारी रहेगा। इस अवसर पर जिला सरपंच एसोसिएशन के वरिष्ठ उपप्रधान गुरदीप मंगौली, गुरमीत कलाल माजरा, मुकेश शर्मा भगवानपुर, चमन लाल फालसंडा रांगडान, प्रदीप कुमार भूखडी, विश्वजीत बिंदल बाबैन, रामकरण महुवाखेडी, अमित बीड़ कालवा, गुलजार बेरथला, रणबीर सिंह बिंट, बलविन्द्र संघौर, नच्छत्तर नखरोजपुर के अलाव अनेक सरपंच उपस्थित थे।