{"_id":"5abe8d684f1c1bd2618b4969","slug":"41522437480-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंचों व ग्राम सचिवों ने बीडीपीओ कार्यालय पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंचों व ग्राम सचिवों ने बीडीपीओ कार्यालय पर जताया रोष
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरपंचों व ग्राम सचिवों ने बीडीपीओ कार्यालय पर जताया रोष
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। प्रदेश सरकार द्वारा पंचायती कार्य में ई प्रणाली का विरोध करने चंडीगढ़ गए प्रदेश के सभी सरपंचों व ग्राम सचिवों के साथ मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री द्वारा किए व्यवहार के विरोध खंड के सभी सरपंचों व ग्राम सचिवों ने बीडीपीओ कार्यालय को ताला जड़ते हुए कार्यालय के बाहर धरना देक रोष जाहिर किया। शुक्रवार को खंड की सभी 42 ग्राम पंचायतों के सरपंचों व ग्राम सचिवों ने ग्राम सचिव कर्मवीर सिंह, सरपंच इस्माईलाबाद संजीव अरोड़ा तथा नैसी की सरपंच प्रिया शर्मा के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। तीनों द्वारा संयुक्त रूप से कहा कि बुधवार को प्रदेश के सभी सरपंच शांति पूर्ण ढ़ंग से अपनी बात रखने के लिए चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री से मिलने के लिए थे वहां पहुंचने से पहले ही सरपंचों को रोक लिया गया तथा मुख्यमंत्री से मिलने भी नहीं दिया। उन्होंने कहा कि कुछ सरपंचों को वाहनों में भर कर अज्ञात स्थानों पर छोड़ दिया गया। सरपंचों के साथ अपनी बात रखने के लिए गए ग्राम सचिवों में से सरकार द्वारा 9 ग्राम सचिवों को भी सस्पेंड कर दिया गया है। जो सरासर गलत है।
आला अधिकारियों को किया सूचित : राजबीर
बीडीपीओ राजवीर सिंह ने कहा कि खंड के सरपंचों ने बीडीपीओ कार्यालय को ताला लगाकर शांति पूर्ण ढंग से धरना प्रदर्शन कर रोष व्याप्त कर रहे है। उन्होंने कहा कि इस बारे आला अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है। फिर भी दफ्तर के कार्य में कोई बाधा नहीं है।
सरपंचों के साथ हुए दुर्व्यवहार को लेकर इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य बलदेव सिंह बडैच, कर्ण सिंह हलका पिहोवा प्रधान व इनेलो प्रवक्ता महिंद्र सिंह कंथला भी रोष व्याप्त करने के लिए बीडीपीओ कार्यालय पहुंचे।