{"_id":"5a1081844f1c1b60678bc1fc","slug":"41511031172-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में बच्चों का प्रयास भी जरूरी : मोहन लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में बच्चों का प्रयास भी जरूरी : मोहन लाल
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में बच्चों का प्रयास भी जरूरी : मोहन लाल
अमर उजाला ब्यूूरो
बाबैन।
गांवों में स्वच्छता अभियान की सफलता को सुनिश्चित करने और इस अभियान में बच्चों की सक्रिय भागेदारी सुनिश्चित करने के लिए ब्लॉक स्वच्छता कोऑडिनेटर मोहन लाल ने शनिवार को बाबैन क्षेत्र के गांव कसीथल, दुधला, बिंट आदि अन्य स्कूलों में बैठक की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एक सामाजिक कार्य है। इसे सफल बनाने के लिए पंचायतों के अलावा समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं के साथ स्कूलों के बच्चों के प्रयास भी जरूरी हैं।
उन्होंने कहा कि बच्चों के रचनात्मक सहयोग के बिना गांवों को गंदगी से मुक्त करना संभव नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सोच है कि देश एवं प्रदेश स्वच्छ बने और लोगों को बीमारियों से निजात मिल सके। बच्चों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने गांवों में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान में रचनात्मक सहयोग करें। इस अवसर पर सरपंच सुभाष चंद, मुख्य अध्यापक जोगिंद्र सिंह, भजन सिंह राठौर, ईश्वर सिंह, कल्याण सिंह, नरेश कुमार, गुरदीप, रामकुमार, अनीता, संदीप, पूनम आदि उपस्थित थे।