{"_id":"5a0f2e394f1c1bd0408b7478","slug":"41510944313-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनीति और पार्टी विकास में नहीं बनी बाधक : बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनीति और पार्टी विकास में नहीं बनी बाधक : बेदी
Updated Sat, 18 Nov 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीति और पार्टी विकास में नहीं बनी बाधक : बेदी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि भाजपा की नीति सबका साथ और सबका विकास करने की रही है। इसलिए कभी राजनीति और पार्टी को विकास में बाधक नहीं बनने दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी पंचायतों में समान रूप से विकास राशि दी गई है। उन्होंने गांव त्यौड़ी को-ऑपरेटिव सोसायटी के सर्वसम्मति से चेयरमैन बने धर्मवीर को बधाई भी दी। कहा कि इसलिए पंचायतों के सरपंच भी मन में किसी तरह का विरोध न रखें और पार्टी से ऊपर उठ कर गांवों का विकास करवाएं। राज्यमंत्री कृष्ण बेदी शुक्रवार को अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
बेदी ने कहा कि शाहाबाद क्षेत्र में नशे को रोकने के लिए वह पूरी तरह से प्रयत्नशील है। इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हैं। फिर भी इस क्षेत्र के बहुत से युवा नशाखोरी के शिकंजे में हैं। इसलिए ऐसे युवाओं को नशे से बाहर लाने के लिए शाहाबाद क्षेत्र में नशामुक्ति अस्पताल बनवाया जाए। ऐसे लोगों का उपचार हो सके जो नशे की लत में डूब चुके हैं। राज्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्रवासियों की मांग पर शाहाबाद क्षेत्र के करीब 13 रेलवे फाटकों पर अंडर पास बनना शुरू हो चुका है। अंडर पास बनने से गांव और शहर में दूरी खत्म हो जाएगी। बेदी ने कहा कि शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र का कोई भी पात्र व्यक्ति पेंशन से वंचित न रहे। इस अवसर पर कमल शर्मा एडवोकेट, मुलख राज गुंबर, बलदेव राज सेठी, राजू चावला, राज सतीजा, धर्मवीर त्यौड़ी, सचिन त्यौड़ी, मनदीप कुश आदि मौजूद रहे।