{"_id":"59b434404f1c1bef7f8b5791","slug":"41504982080-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को सीधे भुगतान व ई-ट्रेडिंग के विरोध में लामबंद हुए आढ़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को सीधे भुगतान व ई-ट्रेडिंग के विरोध में लामबंद हुए आढ़ती
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- प्रदेश भर की अनाज मंडियों में 13 सितंबर को होगी हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
मंडियों में ई-ट्रेडिंग और किसानों के खातों में सीधे भुगतान करने के खिलाफ प्रदेश के आढ़ती लामबंद हो गए हैं। इसके खिलाफ पूरे प्रदेश की मंडियों में 13 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश की 18 जिलों के प्रधान व पदाधिकारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
हरियाणा राज्य अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने लाडवा मंडी में आढ़तियों को बताया कि ई-ट्रेडिंग व किसानों को सीधे भुगतान के विरोध में 13 सितंबर को प्रदेश की सभी मंडियों में सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को प्रत्येक अनाजमंडी में आढ़ती मार्केट कमेटी परिसर में दो घंटे का धरना देंगे और उसके बाद जिला मुख्यालयों पर जाकर उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। उन्होंने बताया कि यदि सरकार ने 19 सितंबर तक ई-ट्रेडिंग व किसानों को सीधे भुगतान के निर्णय को वापस लेने की घोषणा नहीं की तो 23 सितंबर को पूरे प्रदेश के आढ़ती इसके विरोध में करनाल अनाजमंडी में एक महारैली करेंगे। इस अवसर पर सुभाष चंद गर्ग, अमन गुप्ता, रंजीव कपूर, विकास सिंगला, विनोद कंबोज, रणजीत सिंह, प्रेम सिंह, संजीव छाबडा, नफे सिंह, राजीव आर्य, बुधराम गोयल, देवकी गुप्ता, नरेश कुमार, जगदीश प्रजापत सहित कई आढ़ती उपस्थित थे।