{"_id":"593995c84f1c1bb10a8b45e6","slug":"41496946120-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संधौला ग्राम पंचायत करेगी बेटियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संधौला ग्राम पंचायत करेगी बेटियों का सम्मान
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संधौला ग्राम पंचायत करेगी बेटियों का सम्मान
पिहोवा। गांव में बेटियों की शिक्षा और उनकी सुरक्षा के लिए गांव संधौला में ग्राम पंचायत सभा का आयोजन किया गया। जिसमें गांव में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना को कारगर बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। इस सभा में महिलाओं ने भी अपने सुझाव दिए। सरपंच दिनेश कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर गांव की बेटियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की जाएगी है। जिसके तहत बोर्ड की परीक्षा व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली गांव की बेटियों को पंचायत की ओर से प्रोत्साहन देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा गांव में समय-समय पर जागरुकता रैली निकालने पर भी विचार किया गया। जिसमें स्कूल की छात्राओं, आंगनबाड़ी वर्कर, आशा वर्कर व स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी महिलाओं को शामिल किया जाएगा।