{"_id":"f435571830da365ca3a6747dc0b7666c","slug":"40-school-bus-full-of-kids-to-turn-to-the-farm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 बच्चों से भरी स्कूल बस खेत में पलटी
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Wed, 06 Aug 2014 12:37 AM IST
विज्ञापन
बाबैन। खंड के गांव सुल्तानपुर में लगभग 40 बच्चों से भरी बस धान के खेतों में पलट गई। हादसे में 10 बच्चे घायल हो गए।
घटनास्थल पर मौजूद गांववासियों की मदद से पलटी बस के शीशे तोड़कर बच्चों को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों के अनुसार चार घायल बच्चे उपचार के लिए लाडवा अस्पताल में भेजा गया।
अन्य बच्चों को गांव के ही डॉक्टरों से प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद घर भेज दिया गया। गांव के परमजीत सिंह नंबरदार, राजकुमार, मदन लाल, पन्ना लाल, मेहर सिंह, फतेह सिंह, जय कुमार ने बताया कि गांव गुढा के एक निजी स्कूल की बस में सुल्तानपुर, ध्यांगला, दुगारी व धनौरा जाटान गांव के बच्चे सवार थे।
उन्होंने बताया कि सामने से आ रहे एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस का टायर सड़क से नीचे उतर गया और संतुलन बिगड़ने से स्कूली बच्चों सहित बस धान के खेत में जा पलटी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे स्कूल के प्रिंसिपल दृूनी चंद ने बताया कि बस में सिर्फ 20 ही बच्चे थे। जो सुरक्षित निकाल लिए गए हैं।
उन्होंने माना कि कुछ बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर सही सलामत पहुंचा दिया गया। इस संबंध में जब बाबैन के एसएचओ दलीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एक निजी स्कूल की वैन खेतों में पलटी है लेकिन बचाव हो गया।