फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   371 students took the entrance exam for admission in four courses

Kurukshetra News: चार कोर्सों में दाखिले के लिए 371 विद्यार्थियों ने दी प्रवेश परीक्षा

Sat, 15 Jul 2023 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 15 Jul 2023 02:37 AM IST
विज्ञापन
371 students took the entrance exam for admission in four courses
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में शुक्रवार को बीलिब, एमलिब, हिंदी, पंजाबी और लोक प्रशासन विषय में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें 371 परीक्षार्थियों परीक्षा देने पहुंचे। इस दौरान विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए करीब 70 फीसदी परीक्षार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार केयू में सुबह 10 बजे बैचलर इन लाइब्रेरी साइंस व मास्टर इन लाइब्रेरी साइंस की प्रवेश परीक्षा हुई, जिसमें 90 परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। इसके लिए दूरवर्ती शिक्षा निदेशालय के ब्लॉक एक को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। दोपहर 12 बजे एमए पंजाबी की प्रवेश परीक्षा हुई, जिसके लिए आईटीटीआर विभाग को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस परीक्षा में 99 में से 75 परीक्षार्थियों ने यह परीक्षा दी। इसके बाद दो बजे एमए हिंदी कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा हुई, इसमें 185 में से 122 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इसके लिए कम्युनिटी सेंटर ब्लॉक एक को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सायं चार बजे एमए लोक प्रशासन की प्रवेश परीक्षा हुई, इसके लिए कम्युनिटी सेंटर ब्लॉक दो को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, इसमें 84 परीक्षार्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। केयू प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़े बंदोबस्त किए गए थे और सभी परीक्षा केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जा रही थी।
विज्ञापन

बॉक्स
आज होगी दो कोर्सों के लिए परीक्षा
परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि केयू में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा के अंतिम दिन शनिवार को दो कोर्सों के लिए प्रवेश परीक्षा होगी, जिसमें एमए एजुकेशन व एमए समाज शास्त्र शामिल हैं। इन परीक्षाओं के लिए 120 विद्यार्थियों ने आवेदन किया हैं, इसके लिए कम्युनिटी सेंटर ब्लॉक एक और ब्लॉक दो को परीक्षा केंद्र बनाया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed