फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   36th All India Postal Kabaddi Competition begins

Kurukshetra News: 36वां अखिल भारतीय डाक कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आगाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
36th All India Postal Kabaddi Competition begins
कुरुक्षेत्र। हरियाणा ​टीम का ​खिलाड़ी पंजाब के ​खिलाड़ी को रोकते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। 36वीं अखिल भारतीय डाक कबड्डी वार्षिक प्रतियोगिता का आगाज सोमवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पज हाॅल में हुआ। इस प्रतियोगिता में 11 राज्यों के डाक कर्मचारियों की टीमें हिस्सा ले रही हैं जिनमें 147 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मेजबान हरियाणा व पंजाब के बीच हुआ जिसमें हरियाणा की टीम ने 47-10 के भारी अंतर से पंजाब की टीम को मात दी।
दूसरे मैच में कर्नाटक की टीम ने गुजरात की टीम को 34-06 के अंतर से हरा दिया। तीसरे मैच में तमिलनाडु की टीम ने पश्चिम बंगाल से 37-27 के अंतर से जीत दर्ज की। चौथे मुकाबले में आंध्र प्रदेश की टीम ने दिल्ली से 41-27 के अंतर से जीत दर्ज की। सोमवार को आखिरी मुकाबले में महाराष्ट्र ने केरल को 28-08 के भारी अंतर से हार दी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर सभी 11 प्रतिभागी टीमों की ओर से मार्च पास्ट किया गया। मार्च पास्ट के दौरान डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने बैंड व ड्रम बजाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि हरियाणा परिमंडल अंबाला के मुख्य पोस्टमास्टर जनरल सचिन किशोर की ओर से अखिल भारतीय डाक खेल बोर्ड का ध्वज फहराया गया और प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी टीमों से परिचय का आदान-प्रदान करते हुए सभी को खेल भावना से खेल खेलने को प्रोत्साहित किया।
सचिन किशोर ने कहा कि भारत ने कबड्डी में न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गौरव हासिल किया है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए डाक विभाग हर वर्ष विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करता है। इस वर्ष हरियाणा परिमंडल को 36वें अखिल भारतीय डाक कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 के आयोजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

वशिष्ठ अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के खेल निदेशक डीएस राणा ने कहा कि यह केवल एक खेल का आयोजन नहीं है बल्कि यह डाक विभाग के भीतर एकता, सहयोग, अनुशासन और टीम भावना का उत्सव है। कुरुक्षेत्र की इस पवित्र भूमि पर जहां धर्म और साहस का संगम हुआ था, वहीं आज हम खेल भावना और सौहार्द का संगम देख रहे हैं। डाक सेवाएं निदेशक राधिका धीर ने मुख्य अतिथि का स्वागत पौध पात्र भेंट करके किया।
कार्यक्रम के दौरान गीता कन्या स्कूल की छात्राओं की ओर से सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी गई। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल कुरुक्षेत्र की छात्राओं ने स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। हरियाणा पोस्टल कबड्डी टीम कप्तान पवन ने सभी खिलाड़ियों को शपथ दिलाई कि वे पूरे आयोजन के दौरान सभी नियमों का पालन करेंगे और खेल को खेल की भावना से खेलेंगे।

पांच दिन में 11 टीमें खेलेंगी 28 मैच
सचिन किशोर ने बताया कि प्रतियोगिता में आंध्र प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल, केरल, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, तेलंगाना, कर्नाटक, पंजाब और मेजबान हरियाणा पोस्टल सर्कल की टीमें भाग ले रही हैं। इन 11 टीमों के कुल 147 खिलाड़ी व सपोर्टिंग स्टाफ की ओर से पांच दिनों की अवधि में 28 मैच खेले जाएंगे।
आज इन टीमों के बीच होंगे 10 मुकाबले
ग्रुप बी के मैच
10 बजे : पश्चिम बंगाल बनाम गुजरात
11 बजे : आंध्रप्रदेश बनाम तमिलनाडु
12:30 बजे : कर्नाटक बनाम दिल्ली
3 बजे : आंध्र प्रदेश बनाम पश्चिम बंगाल
4 बजे : तमिलनाडु बनाम कर्नाटक
5:30 बजे : गुजरात बनाम दिल्ली

ग्रुप ए
10 बजे : तेलांगना बनाम हरियाणा
11 बजे : केरल बनाम पंजाब
3 बजे : महाराष्ट्र बनाम तेलांगना
4 बजे : केरल बनाम हरियाणा

कुरुक्षेत्र। हरियाणा टीम का खिलाड़ी पंजाब के खिलाड़ी को रोकते हुए। संवाद

कुरुक्षेत्र। हरियाणा टीम का खिलाड़ी पंजाब के खिलाड़ी को रोकते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed