{"_id":"6159f1be8ebc3e59df166010","slug":"35-artists-were-preparing-for-ramlila-for-a-month-kurukshetra-news-knl85247550","type":"story","status":"publish","title_hn":"35 कलाकार एक महीने से कर रहे थे रामलीला की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
35 कलाकार एक महीने से कर रहे थे रामलीला की तैयारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब पिछले 66 वर्षों से रामलीला का मंचन करते आ रहे है। इन 66 वर्ष में तीन मौके ऐसे आए जब क्लब रामलीला नहीं कर पाया था। पहला 1990-91 वीपी सिंह आरक्षण आंदोलन, दूसरा कमेटी के सदस्य भगवान दास के देहांत और तीसरी बार वर्ष 2020 में कोरोना के कारण रामलीला का मंचन नही हो सका। प्रधान जितेंद्र ललित ने बताया कि इस बार भी कलाकारों में संशय था कि कोरोना के दौरान रामलीला करने की अनुमति मिलेगी या नहीं। फिर भी क्लब के 35 कलाकार पूरी निष्ठा के साथ एक महीने से रामलीला की तैयारी कर रहे थे। अनुमति के लिए प्रशासन के पास आवेदन किया हुआ था, जैसे ही 27 सितंबर को अनुमति मिली उसके चार दिन बाद ही 2 अक्तूबर से रामलीला शुरू कर दी।
श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब और श्री रामलीला दशहरा कमेटी का गठन 1955 में बरकत राम गाबा, भगवान लाल, धनपत राय सैनी, पूर्व प्रधान करमचंद गांधी, अमरनाथ व राधा कृष्ण आदि ने किया था। श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब कुछ वर्षों के पश्चात श्री रामलीला दशहरा कमेटी से अलग हो गई थी। 1955 से 1985 तक रामलीला का आयोजन फाटक के नजदीक स्थित हांडा ग्राउंड के पास होता था, लेकिन वहां पर मार्केट बनने के पश्चात 1985 से 2021 तक रामलीला का आयोजन पुराना बस स्टैंड के नजदीक शहीद मदनलाल ढींगड़ा पार्क में होता आ रहा है। श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब के पूर्व प्रधान पवन मिगलानी जो 15 वर्षों तक क्लब के प्रधान रहे। उन्होंने प्रधान रहने के साथ-साथ राम, रावण व दशरथ का चरित्र 15 साल तक निभाया। रामलीला में कुछ कलाकार जैसे हरबंस लाल शर्मा, जिन्होंने 25 साल तक लक्ष्मण उसके बाद उनके पुत्र विनोद शर्मा लक्ष्मण का किरदार निभाते आ रहे है। इसी प्रकार कोई कलाकार तीन पीढ़ियों से काम कर रहे हैं। इन दिनों रामलीला में श्री राम का चरित्र भारत तनेजा 15 वर्ष से, लक्ष्मण का चरित्र विनोद शर्मा 20 वर्ष, भरत का चरित्र महेंद्र ठाकुर 15 वर्ष, सीता का चरित्र विकास कुमार 5 वर्ष, दशरथ का चरित्र विनोद गाबा 5 वर्ष, रावण का चरित्र जितेंद्र ललित व हार्दिक गाबा 15 वर्ष, हनुमान का चरित्र मुकेश कुमार 15 वर्ष, नारद का चरित्र हर्ष गाबा व विष्णु भगवान का चरित्र महेंद्र ठाकुर कई वर्षों से निभा रहे है।
पूर्व प्रधान पवन मिगलानी ने बताया कि 2 अक्तूबर से 17 अक्तूबर तक रामलीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला के शुभारंभ अवसर पर राकेश व पवन जुनेजा मुख्य रूप से मौजूद थे। रामलीला में कोविड के नियमों का पालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
सरपरस्त धर्मचंद गांधी, सरपरस्त पवन मिगलानी, प्रधान महासचिव बृज लाल सोहल, संगीत निर्देशक मोहन तनेजा, चेयरमैन डॉ महेश तनेजा, प्रधान जितेंद्र ललित, उप प्रधान सतीश शर्मा, कोषाध्यक्ष राजेंद्र गाबा, मुख्य निर्देशक विनोद शर्मा, निर्देशक भारत तनेजा, निर्देशक नंदलाल सोहल व सचिव महेंद्र ठाकुर हैं।