फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   3.30 lakh people registered for sports competitions.

Kurukshetra News: खेल प्रतियोगिताओं के लिए 3.30 लाख ने करवाया पंजीकरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
3.30 lakh people registered for sports competitions.
कुरुक्षेत्र। सांसद जिंदल ने कहा कि कुरुक्षेत्र में सांसद खेल प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तीन लाख 30 हजार प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवाया है। तिरंगा झंडा देश के विकास के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। इससे प्रेरणा लेकर हम लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों का निर्माण कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक देश को विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है। पीएम के संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश लगातार इस पथ पर अग्रसर है और आने वाले 10 वर्षों में सबसे पहले हरियाणा विकसित राज्य बनेगा। यह कहना है सांसद नवीन जिंदल का। वे शुक्रवार सुबह द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर आयोजित जिला स्तरीय रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले सांसद नवीन जिंदल, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद ने युवाओं को हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लेने के लिए रवाना किया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर के लिए 14 नवंबर से 22 नवंबर तक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। इसी तरह 1 से 6 दिसंबर तक विधानसभा स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed