{"_id":"5c6ef915bdec2217fc33f166","slug":"31550776597-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल पर सवार युवक चेन झपट चंपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल पर सवार युवक चेन झपट चंपत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बाइक सवार दो युवकों ने महिला के गले से चेन छीनी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद(कुरुक्षेत्र)। रेलवे रोड पर वीरवार को सायं मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक महिला के गले से सोने की चेन झपट कर चपंत हो गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में रेशमा निवासी शेरगढ़ कुंजपूरा इंद्री ने कहा कि वह अपने परिवार के साथ शाहाबाद में किसी काम से आई थी। जब वह सायं करीब 6 बजे यहां की रेलवे रोड से जा रही थी तो अचानक बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और उसके गले से चेन झपट फरार हो गए। युवाओं की इस हरकत पर महिला ने शोर मचाया, लेकिन जब तक दुकानदार एकत्रित हुए, अज्ञात युवक भाग निकले। सूचना मिलते ही डीएसपी जगदीश राय एवं शहरी चौकी प्रभारी सुनील दत्त मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। आसपास के पुलिस स्टेशनों में वीटी कराई गई। पुलिस ने बाजार में लगे सीसीटवी कैमरे भी खंगाले, जिसमें दोनों युवकों का पता चल रहा है, लेकिन मोटरसाइकिल का नंबर नहीं दिख रहा, लेकिन एक व्यक्ति ने बाइक का नंबर पुलिस को बताया है, शायद उससे चेन झपटने वाले युवाओं तक पहुंचा जा सके।