{"_id":"5c1e90d4bdec2256a6312653","slug":"31545507028-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे नारे मत लगाओ, कहीं मेरा दिमाग भी बड़े भाई की तरह खराब न हो जाए : अर्जुन चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे नारे मत लगाओ, कहीं मेरा दिमाग भी बड़े भाई की तरह खराब न हो जाए : अर्जुन चौटाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। मेरे नारे मत लगाओ, कहीं मेरा दिमाग भी बड़े भाई की तरह खराब न हो जाए। इन नारों की वजह से ही उनका दिमाग खराब हो गया कि उन्होंने अपने दादा से लेकर पार्टी से जुड़े युवाओं व बुजुर्गों के साथ भी विश्वासघात कर दिया। अभय चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला ने कार्यकर्ताओं को यह नसीहत दुष्यंत चौटाला का नाम लिए बिना इशारों में ही उस समय दी जब पंजाबी धर्मशाला में आयोजित युवा संवाद सम्मेलन को संबोधित करने के लिए खड़े हुए और उनके पक्ष में युवा कार्यकर्ता जमकर नारेबाजी करने लगे। इसके बाद नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ता शांत हुए तो अर्जुन चौटाना ने दुष्यंत व दिग्विजय चौटाला पर जमकर शब्दों के तीर चलाए। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि मैंने और मेरे भाई करण ने अपने दोनों बड़े भाइयों पर विश्वास किया था, लेकिन बड़े भाइयों ने विश्वास को तोड़ा। इसलिए हम दोनों भाइयों को युवा कार्यकर्ताओं के बीच आना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार शरीर का कोई अंग खराब होकर जहर फैलाना शुरू कर दे तो शरीर को बचाने के लिए उस अंग को काटना पड़ता है। इसी प्रकार पार्टी ने भी ऐसे ही अंग को काटकर बाहर फेंक दिया। उन दोनों को मनाने के कई बार प्रयास किए गए, लेकिन उन्होंने गहरी चोट दी। इसलिए पार्टी के हित में उन दोनों को निष्कासित किया गया। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने जींद रैली में सत्ता में आने पर एचटेट खत्म करने का एलान कर युवाओं को गुमराह करने का काम किया है। सम्मेलन को युवा इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष जस्सी पेटवाड़, युवा इनेलो जिला प्रधान राजू रामगढ़, इनेलो जिला प्रधान संदीप टेका, युवा नेता हिमांशु अरोड़ा हनी, गगनजोत संधु, युवा इनेलो के प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मपाल चौधरी, सुलतान ब्राह्मण माजरा आदि ने भी संबोधित किया जबकि इस दौरान विक्की मेहता, राकेश सैनी, हरजीत संभालखी, देवेंद्र बड़तोली, संदीप वाल्मीकि सरपंच अजराना, अनिरुद्ध शर्मा, सुरेंद्र सैनी, विक्की संधोला, कबीर संधू, वेणू शर्मा, दिनेश मिर्जापुर, नितिन भारद्वाज लाली, रामकरण काला, रणबीर बूरा, राजकुमार शर्मा काला, विनोद राणा, राहुल राणा, अनुज राणा, दीपक फौजी, रामचंद्र, कुलदीप, विनोद रतनडेरा, अमनदीप कंबोज, प्रवीन कश्यप सहित अनेक युवा नेताओं ने संबोधित किया।
सम्मेलन पर नजर बनाए रखे प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा
इनेलो प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा हालांकि मंच पर नहीं गए, लेकिन वे कार्यकर्ताओं के पीछे खड़े रहे और सम्मेलन पर नजर बनाए रहे। कार्यकर्ताओं की संख्या को देख उन्होंने संतोष जाहिर किया।
स्कूलों की मनमानी फीस पर लगाएंगे अंकुश
युवा संवाद सम्मेलन को संबोधित करते हुए अर्जुन चौटाला ने युवा वर्ग के लिए एजेंडा जारी करते हुए कहा कि रोजगार युवाओं का सबसे बड़ा हक है। प्रदेश में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और इसी के साथ-साथ आने वाली पीढ़ी के लिए शिक्षा की ओर विशेष ध्यान देकर प्राइवेट स्कूलों में वसूली जा रही मनमानी फीस पर अंकुश लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज किसानों में कैंसर की बीमारी भयानक रूप से फैल रही है। प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने पर जिला स्तर पर कैंसर और हृदय रोग के अस्पताल स्थापित किए जाएंगे। इसी के साथ-साथ जिला स्तर पर कैंसर व हृदय रोग के प्रति लोगों को सचेत करने हेतु प्रशिक्षण शिविर भी लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इनेलो वही वादे करती है, जिन्हें पूरा किया जा सकके। उन्होंने युवा वर्ग से अपील की कि वे इनेलो के साथ जुड़ें, ताकि प्रदेश में गठबंधन की सरकार बनने पर युवा वर्ग के लिए रोजगार व शिक्षा उपलब्ध करवाई जा सके।
विज्ञापन
पीएम और सीएम ने युवाओं के साथ किया धोखा : पेटवाड़
युवा इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष जस्सी पेटवाड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ धोखा किया है। 2014 के चुनाव में प्रधानमंत्री ने कहा था कि दो करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, जबकि मुख्यमंत्री ने हरियाणा में 3 लाख युवाओं को रोजगार देने की बात की थी, लेकिन पिछले चार वर्ष में हरियाणा में केवल मात्र 7 हजार युवाओं को स्थायी रोजगार दिया गया। अब तो पुलिस में भी ठेके पर सिपाही भर्ती किए जाते हैं। खिलाड़ियों के सम्मान समारोह को सरकार ने रद्द करके उनका अपमान किया। पेटवाड़ ने कहा कि गठबंधन की सरकार बनने पर अध्यापक पात्र परीक्षा केवल मात्र एक बार देनी पड़ेगी और जब तक नौकरी नहीं मिलती तब तक यह परीक्षा मान्य होगी। इसी प्रकार गठबंधन की सरकार बनने पर प्राइवेट फैक्टरियों में 50 प्रतिशत नौकरियां हरियाणा के युवाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी।