फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ..मैं तलाक नहीं चाहती, ससुराल में बसना चाहती हूं

..मैं तलाक नहीं चाहती, ससुराल में बसना चाहती हूं

Sun, 19 Nov 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
..मैं तलाक नहीं चाहती, ससुराल में बसना चाहती हूं
...मैं तलाक नहीं चाहती, ससुराल में बसना चाहती हूं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद।
राज्यमंत्री की पुत्रवधू ने शनिवार शाम को परिजनों के साथ शाहाबाद में राज्यमंत्री के आवास पर धरना दिया और अपने घर में बसने की मांग की। पुत्रवधू अनुराधा परिजनों के साथ राज्यमंत्री के घर की ओर बढ़ीं, लेकिन उन्हें पुलिस ने बेरिकेड पर रोक दिया गया। वहां पर अनुराधा ने पुलिस के खिलाफ भी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। कहा कि इस मामले की वह सीएम विंडो, पुलिस अधीक्षक के साथ प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को भी शिकायत कर चुकी हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस वजह से वह ये कदम उठा रही हैं।
पत्रकारों से बातचीत में अनुराधा ने कहा कि वह गांधी नगर कुरुक्षेत्र की रहने वाली हैं। उन्होंने और राज्यमंत्री कृष्ण बेदी के छोटे बेटे कर्ण सिंह ने 15 सितंबर 2016 को पंचकूला के प्राचीन मंदिर में प्रेमविवाह किया था। साथ ही हाईकोर्ट से सुरक्षा भी ली थी। अनुराधा ने कहा कि उसे यही आश्वासन दिया जाता रहा कि कुछ समय में उनकी शादी धूमधाम से करवाई जाएगी। इस आश्वासनों के साथ कर्ण उसे दो सितंबर 2017 को घर छोड़ आया। सात सितंबर को उसके घर पर तलाक का नोटिस भेज दिया। न्यायालय में पेशी के बावजूद उसके ससुराल पक्ष से कोई भी व्यक्ति न्यायालय में नहीं पहुंचा। पुत्रवधू ने आरोप लगाया कि उसके ससुराल पक्ष के लोग गाड़ी की मांग कर रहे हैं। उसका परिवार यह सब देने में असमर्थ है और यह शिकायत एसपी को लिखित में दी गई है। अनुराधा के साथ पहुंचे लोगों ने कहा कि राज्यमंत्री को अपने पद से त्यागपत्र देकर कानून का सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हे इंसाफ नहीं मिलता तब तक वह यहीं डटे रहेंगे। पुत्रवधू ने अपने पति की जान को भी खतरा बताया, क्योंकि पिछले काफी समय से उसकी बात अपने पति से बात नहीं हो पाई है। इस अवसर पर सुखबीर चहल, बीर सिंह बिहोली, हरबंस भोकरमाजरा, छोटू राम, ओम सिंह कुरूक्षेत्र, प्रेम सिंह, रविन्द्र नलवी, दीवान चंद गोलपुरा, वीरेंद्र शाहाबाद, प्रवीण वर्मा,वीरेंद्र, निर्मल सहित अनेक लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


डीएसपी के आश्वासन पर धरने से उठे
बाद में डीएसपी जगदीश राय ने आलाधिकारियों से बातचीत करके दोनों पक्षों को 19 नवंबर रविवार को पिपली पेराकीट में सुबह 10 बजे बुलाने और बातचीत करने का समय दिया। इसके बाद धरने पर डटे लोगों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस बल तैनात रहा
मामले की जानकारी मिलते ही राज्यमंत्री के निवास के दोनों ओर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। डीएसपी जगदीश राय, थाना प्रभारी नायब सिंह ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, अनुराधा सहित परिजन और आप पार्टी के कुछ वर्कर धरने पर बैठे थे।


गरीब की बेटी के लिए न्याय मांगने आए हैं
अनुराधा के साथ मौजूद लोगों ने कहा कि यह बेटी गरीब है और वह सब उसकी मांग का समर्थन करते हैं इसलिए वह एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर न्याय मांगने के लिए आए हैं। उन्होंने कहा कि यदि इसे न्याय नहीं मिला तो वह बडे़ स्तर पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed