फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   30 thousand rupees snatched from old woman

बाइक सवार वृद्ध महिला से मोबाइल व 30 हजार रुपये छीन हुए फरार, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
30 thousand rupees snatched from old woman
बाइक सवार दो युवक एक वृद्ध महिला से बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 30 हजार रुपये और मोबाइल था। जसविंद्र कौर वासी गुरु नानक कॉलोनी ने पिहोवा शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि वह मंगलवार अपनी पुत्रवधू के साथ बाजार में सामान लेने के लिए गई थी। रात करीब पौने 9 बजे वह अपने घर की गली में पहुंची तो पीछे से बाइक सवार दो युवक आए। युवकों ने उसके पास आ कर बाइक रोक ली। जब तक वह कुछ समझती एक युवक बाइक से से नीचे उतरा और उसके हाथ में पकड़ा बैग छीनकर दोनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। उसके बैग में मोबाइल और 30 हजार रुपये थे। घटना के बाद से वह घबरा गई थी, जिस कारण रात को उसने पुलिस को सूचना नहीं दे सकी। शिकायतकर्ता अनुुुसार वह बाइक सवार दोनों युवकों को सामने आने पर पहचान सकती है। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ छीना-झपटी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एएसआई रणधीर सिंह ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। हालांकि अभी आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed