फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   3.90 lakh fraud send youth to foreign

जापान भेजने की बजाय वियतनाम भेजा, लाखों हडपे, दंपत्ति नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Aug 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
3.90 lakh fraud send youth to foreign
पिहोवा की रहने वाली महिला के पुत्र को जापान भेजने का प्रलोभन देकर दंपती द्वारा 3.90 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पिहोवा की एक कॉलोनी की रहने वाली महिला मनजीत कौर पत्नी लखविंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वर्ष 2017 में निगदू जिला करनाल के रहने वाले दंपती सुखदीप और उसकी पत्नी रानी ने उसके पुत्र मनदीप को जापान भेजने का प्रलोभन दिया। उन्हाेंने उनसे कहा कि वे अब तक कईं लोगों को विदेश भेज चुके हैं। पुत्र मनदीप को जापान भेजने के लिए इन लोगों ने 8 लाख रुपये की मांग की। सौदा तय होने पर उन्होंने दंपती को 3.90 लाख रुपये दे दिए। दंपत्ती ने कुछ समय पश्चात उसके पुत्र को जापान भेजने की बात कहकर फ्लाइट करवा दी। बाद में पता चला कि उसके पुत्र को जापान की बजाय वियतनाम भेजा है। जापान जाने के लिए उसका पुत्र इंतजार करता रहा। साजिशकर्ताओं ने धोखे में रखकर रुपये हड़प लिए। कुछ समय पश्चात पुत्र भारत आ पहुंचा। इन लोगों से दिए गए रुपयों को वापस करने की बात की तो उन्हें झूठे केस में फंसाने व धमकियां देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed