फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   2726 students took the exam under 134-A

134-ए के तहत 2726 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
2726 students took the exam under 134-A
जिले में नियम 134-ए के तहत 9 परीक्षा केंद्रों पर 2726 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 192 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। इन 9 परीक्षा केंद्रों में पांच थानेसर, दो शाहाबाद, एक लाडवा व एक पिहोवा में बना परीक्षा केंद्र शामिल रहा। परीक्षा दोपहर 12 बजे 3 बजे तक चली। इस परीक्षा के लिए कुल 2918 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। यह परीक्षा दूसरी से नौवीं कक्षा के निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। सुबह 11 बजे से अभिभावक अपने बच्चों को लेकर परीक्षा केंद्र पहुंचने लगे थे।
विज्ञापन

आसान आया था पेपर
स्वर्ण आभा ने बताया कि पेपर काफी आसान आया था। वह अग्रसेन स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। उनकी परीक्षा दिलवाने साथ आए उनके पिता ने बताया कि वे सरस्वती कॉलोनी के रहने वाले हैं। लिस्ट में करीब दस प्राइवेट स्कूलों का नाम है जहां पर दाखिला लिया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
पहले भी उत्तीर्ण की परीक्षा
सातवीं कक्षा के छात्र कृष ने बताया कि उन्होंने इससे पहले भी यह परीक्षा उत्तीर्ण की है। फिलहाल जिस स्कूल में वे पढ़ रहे हैं वहां भी 134 ए के तहत दाखिला कराया गया है। अब वह किसी दूसरे स्कूल में दाखिला लेना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
एक साल देर से हुई परीक्षा
-------------------------------------------------------
अवनीत ने बताया कि इस बार यह परीक्षा करीब एक वर्ष देेरी से हुई है, जिस वजह से काफी विद्यार्थी संशय में हैं कि 134 ए के तहत दाखिला हो पाएगा या नहीं। बताया कि वह सातवीं कक्षा का छात्र है व गांव धुराली से अपनी माता के साथ परीक्षा देने आया है।
बॉक्स
अंग्रेजी से ग्रामर के प्रश्न आए आसान
-------------------------------------------------------
अंकुश ने बताया कि पेपर आसान रहा। विशेषकर अंग्रेजी विषय में ग्रामर आसान आई थी। बताया कि वह किड्स प्लेनेट स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता है।
बॉक्स
अब भी 134 ए के तहत है दाखिला
--------------------------------------------------------
हर्षवी ने बताया कि वह सातवीं कक्षा में पढ़ रही है। फिलहाल उनका दाखिला 134 ए के तहत है, लेकिन अब वे किसी दूसरे स्कूल में दाखिला लेना चाहती हैं जो उनके घर के पास है। पास के स्कूल में दाखिला मिल जाने से उन्हें दूर नहीं जाना पड़ेगा।

बॉक्स
134 ए के तहत लेना है दाखिला
--------------------------------------------------------
हान्या का कहना है कि वे 134 ए के तहत दाखिला लेना चाहती हैं, जिसके लिए उन्होंने परीक्षा दी है। अभी वह दूसरी कक्षा की छात्रा है उसे तीसरी कक्षा के लिए उन्हें दाखिला लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed