फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   269 ??samples were examined, no infected case came

269 सैंपलों की हुई जांच, नहीं आया कोई संक्रमित केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
269 ??samples were examined, no infected case came
जिले में अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों से लिए आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 269 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इनमें आरटी पीसीआर के 266 व रैपिड एंटीजन के 3 सैंपल शामिल है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिलेभर में अभी तक 22 हजार 143 संक्रमित केस सामने आ चुके है। इनमें से 21 हजार 781 मरीज ठीक हो चुके हैं और 357 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. संत लाल वर्मा ने बताया कि जिले में फिलहाल पांच सक्रिय केस हैं। इनमें से 4 मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि एक मरीज को अस्पताल में दाखिल किया गया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक लिए गए 529972 में से 507719 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। उधर, जिला प्रशासन ने गांव बारवा व सुनहेड़ी खालसा में 2 स्थानों पर कोरोना संक्रमित केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इस क्षेत्र में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाईन नंबर भी जारी किए गए है। इन संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed