फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   262 lakh proposal prepared under the district development plan for the development of the city

शहर के विकास के लिए जिला विकास योजना के तहत 262 लाख का प्रस्ताव तैयार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
262 lakh proposal prepared under the district development plan for the development of the city
शहर के विकास के लिए नगर परिषद की तरफ से जिला विकास योजना वर्ष 2020-21 के अंतर्गत कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव के अनुसार शहर की गलियों, नालियों, चौपालों, सामुदायिक केंद्रों तथा अन्य विकास कार्यों पर 262.45 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इस राशि से शहर के लगभग सभी वार्डों में विकास कार्य किए जाने प्रस्तावित है। यह जानकारी विधायक सुभाष सुध ने दी।
विज्ञापन

विधायक सुभाष सुधा ने बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस प्रस्ताव पर जैसे ही बैठक के सदस्यों की मोहर लगेगी तो विकास कार्यों पर काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एससीएसपी कंपोनेंट के तहत 30.50 लाख की राशि वार्ड 5 में गलियों के निर्माण कार्य, वार्ड 31 में आईपीबी सड़क निर्माण कार्य कराए जाएंगे। इसके साथ ही अन्य एससी कंपोनेंट में 68 लाख रुपये की राशि से वार्ड 4 में वाल्मीकि चौपाल, वार्ड 12 में रविदास सामुदायिक सेंटर, वार्ड-5 कीर्ति नगर में सामुदायिक कें पूरा करने, सभी वार्डों में गलियों की लाइटों, वार्ड 4 भीमराव आंबेडकर भवन का निर्माण तथा रतगल वाल्मीकि धर्मशाला का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि सामान्य कम्पोनेंट के तहत 56 लाख 95 हजार रुपये की राशि से सेक्टर-8 में गली निर्माण कार्य, वार्ड 13 छोटी रतगल में आईपीबी गली निर्माण कार्य, वार्ड-19 में पीवीसी पाइप डालने तथा गलियों की मरम्मत का कार्य, वार्ड 23 व 26 में इंटर ब्लॉकिंग गली का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसी तरह अन्य सामान्य कम्पोनेंट के तहत 107 लाख रुपये की राशि से वार्ड 1 जिंदल पार्क के पास सामुदायिक कें का निर्माण कार्य पूरा करवाना, वार्ड 7 में भगत सिंह पार्क के पास सामुदायिक कें, वार्ड 12 में पार्कों की मरम्मत, सेक्टर 13 में साधु मंडी के पास पार्क की मरम्मत, सेक्टर 13 में फैमिली पार्क की मरम्मत, वार्ड 22 में सामुदायिक कें का निर्माण कार्य पूरा कराना, वार्ड 24 में बैरागी धर्मशाला, वार्ड 24 में सनातन धर्म विद्यापीठ लाइब्रेरी में कमरे का निर्माण, वार्ड 31 में सुनार धर्मशाला, थीम पार्क के नजदीक सैनी समाज धर्मशाला में हाल का निर्माण, लक्ष्मण चौक के पास सुनार धर्मशाला, थानेसर के विभिन्न क्षेत्रों के लोहे व सीमेंट के बैंच खरीदने तथा एलईडी लाइट लगाने व शाश्वत धर्मशाला के निर्माण कार्य पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed