{"_id":"6699b9136186e91f390d9b14","slug":"240-lakh-cheated-in-the-name-of-getting-work-visa-for-england-and-australia-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1006-121164-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 2.40 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: इंग्लैंड व ऑस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर 2.40 लाख ठगे
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इंग्लैंड का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर पड़ोसी ने महिला के साथ 2.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। आरोपियों ने महिला के बेटे के स्टडी वीजा को साढ़े चार लाख रुपये में वर्क में बदलने का झांसा दिया था। शिकायत पर पुलिस ने एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
थाना लाडवा में दर्ज शिकायत में अनीता निवासी लाडवा ने बताया कि उसका बड़ा बेटा राम स्टडी वीजा पर इंग्लैंड गया हुआ है। गत अगस्त में उसके पड़ोसी कमलकांत और उसके परिवार ने राम के स्टडी वीजा को वर्क वीजा में तब्दील करने के लिए एक लाख रुपये एडवांस मांगे थे। बात तय होने पर उसके बेटे ने एक और दो दिसंबर को इंग्लैंड से आरोपियों के खाते में 50-50 हजार रुपये डाले थे। कुछ दिनों बाद आरोपियों ने उसके बेटे को झांसा दिया कि वे इंग्लैंड की जगह उसका ऑस्ट्रेलिया का वर्क परमिट वीजा लगवा देंगे। इस पर आरोपियों ने उसके बेटे से कुल 70 हजार रुपये मांगे, जिसमें आधी रकम पहले और बकाया ऑस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद देनी होगी। आरोपियों ने उसके भांजे और अन्य रिश्तेदारों को भी 70 हजार रुपये में कंपनी के मार्फत ऑस्ट्रेलिया भेजने का आश्वासन दिया। उनकी बातों में आकर उसके तीन रिश्तेदार भांजे ने 35 हजार, बेटे राम ने 15 हजार, उसके जीजा ने भी 35 हजार रुपये तथा बाद उसके बेटे राम ने 25 हजार रुपये और ट्रांसफर कर दिए। आरोपियों ने दो महीने के अंदर वीजा दिलाने का आश्वासन दिया था, मगर काफी समय तक आरोपी टालमटोल करते रहे। दबाव डालने पर आरोपियों ने डेढ़ लाख रुपये का चेक दिया, जो बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। आरोपियों ने उसके और उनके रिश्तेदारों के साथ कुल 2.40 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।