फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   24 year old soldier of village Baratauli martyred in Srinagar, no official information with district administration

गांव बड़तौली का 24 वर्षीय जवान श्रीनगर में शहीद, जिला प्रशासन के पास नहीं कोई अधिकारिक सूचना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
24 year old soldier of village Baratauli martyred in Srinagar, no official information with district administration
कुरूक्षेत्र। शहीद जगमीत सिंह। - फोटो : Kurukshetra
श्रीनगर के आर्म्ड जबलपुर सेंटर-24 आरआर नगर सेक्टर-3 में तैनात खंड के गांव बड़तौली निवासी 24 वर्षीय सैनिक मंगलवार सुबह शहीद हो गया। जैसे ही इसकी सूचना परिजनों को मिली तो दंग रह गए। तभी से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि जिला प्रशासन एवं सैनिक बोर्ड के पास सैनिक के शहीद होने की सूचना अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव बड़तौली निवासी 24 वर्षीय जगमीत सिंह वर्ष 2015 में सेना में भर्ती हुआ था। जगमीत सिंह पिछले पांच वर्ष से देश की सेवा कर रहा था। 11 जून 2020 को ही वह अपने घर बड़तौली से छुट्टी काट कर श्रीनगर के लिए रवाना हुआ था।
विज्ञापन

इससे पहले उसकी पोस्टिंग बठिंडा पंजाब में थी। सोमवार सुबह ही उनकी बात हुई थी और सब कुछ ठीक-ठाक होने की बात कह रहा था। जगमीत सिंह का बड़ा भाई हरविंदर सिंह भी देश की सेवा में पंजाब के फिरोजपुर में तैनात है। मंगलवार सुबह हरविंदर सिंह ने ही परिजनों को फोन कर सूचित किया था कि जगमीत सिंह अब दुनिया में नहीं रहा। शहीद सैनिक का शव बुधवार तक पैतृक गांव बड़तौली में पहुंचने की संभावना है। जगमीत सिंह के पिता मक्खन सिंह गांव में खेती करते हैं। इनके दोनों पुत्र जगमीत सिंह और हरविंदर सिंह देश की सेवा कर रहे थे। उधर, उपमंडल अधिकारी अनिल यादव ने बताया कि उनके पास अभी किसी जवान के शहीद होने की अधिकारिक सूचना नहीं आई है। हालांकि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि जिला सैनिक बोर्ड से भी उन्हें जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed