फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   24 applications for admission in PG on the first day, Kurukshetra

पहले दिन पीजी में दाखिले के लिए 24 आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
24 applications for admission in PG on the first day, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व इससे संबंधित कॉलेजों में पीजी स्तर पर प्रवेश पाने के लिए सोमवार से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। हालांकि केयू प्रशासन इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर लेने के दावे करता रहा, लेकिन पहले दिन विद्यार्थी सर्वर की उलझन में फंसे रहे। दिन भर सर्वर ठप रहा तो देर शाम को चल पाया, जिसके चलते इसके करीब डेढ़ घंटे बाद तक महज 24 आवेदन ही मिले।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार विद्यार्थी पीजी स्तर के विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए 30 सितंबर तक कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की साइट से आवेदन कर सकते हैं। केयू के संबंधित अधिकारी सुनील धींगरा ने बताया कि कई बार तकनीकी कारणों के कारण साइट में विभिन्न तरह की खामियां आ जाती है जिसे समय रहते दूर किया जाता रहा। सोमवार को देर शाम को ही पोर्टल सुचारू रूप से चलने लगा था। अब बिना किसी परेशानी के विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से पीजी कोर्स के लिए आवेदन कर सकते हैं तथा किसी तरह की समस्या आने पर संबंधित विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

केयू प्रशासन की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार विद्यार्थी एमए अर्थशास्त्र, एमए अंग्रेजी, एमए फाइन आर्ट्स, एमए हिंदी, एमए इतिहास, एमए ह्यूमन राइट्स, एमए म्यूजिक वोकल, एमए राजनीति विज्ञान, एमए मनोविज्ञान, एमए पंजाबी, एमए संस्कृत, एमए सोशियोलॉजी, एमए योगा, एमकॉम, एमकॉम आईटी, एमएससी अप्लाईड फिजिक्स, एमएससी बायोटेक, एमएससी बॉटनी, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी कंप्यूटर साइंस सॉफ्टवेयर, एमएससी फोरेंसिक साइंस, एमएससी ज्योग्राफी, एमएससी ह्यूमन डेवलपमेंट, एमएससी मैथ में दाखिले ले सकते सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा एमएससी फिजिक्स, पीजी डिप्लोमा इन न्यूट्रिशन एंड डायटिज, एमएससी जूलॉजी, पीजी डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन, पीजी डिप्लोमा इन स्किन एंड हेयर थेरेपी, पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग, पीजी डिप्लोमा इन एक्सपोर्ट मार्केटिंग, पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मॉस कम्युनिकेशन, पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस, काउंसलिंग एंड साइकोथैरेपी, पीजी डिप्लोमा इन योगा थैरेपी, पीजी डिप्लोमा इन योगा, डिप्लोमा इन सैक्रेटेरियल प्रेक्टिसिज, आचार्या (फलित ज्योतिष, साहित्य व व्याकरण) में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed