फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   227 infected including two doctors, Kurukshetra

दो डॉक्टरों समेत 227 संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
227 infected including two doctors, Kurukshetra
व्यक्ति की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेतीं चिकित्सक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारियों और डॉक्टरों के बाद दो हड्डी रोग विशेषज्ञों की भी रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई है। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को कुल 227 मरीजों को कोरोना की पुष्टि की। जिले में अब एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 835 तक पहुंच गया है। इनमें से 767 मरीजों को होम आइसोलेट तथा 68 मरीजों को अस्पताल में दाखिल किया गया है।
वहीं एलएनजेपी अस्पताल में एक साथ दोनों हड्डी रोग विशेषज्ञों के कोरोना संक्रमित आने के बाद मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब हड्डी संबंधित जांच कराने के लिए मरीजों को निजी अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ेगा। इनके साथ ही 34 विद्यार्थियों सहित एनआईटी कुरुक्षेत्र से 52 वर्षीय महिला कर्मचारी, 28 व 44 वर्षीय कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार को सबसे ज्यादा मोहन नगर यूपीएचसी से 46, कृष्णा नगर गामड़ी क्षेत्र से 31, लाडवा सीएचसी से 27 सहित ग्रामीण क्षेत्र से 105 और 122 शहरी क्षेत्र से कोरोना संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने 157 मरीजों के रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अभी तक 24 हजार 372 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ चुकी है। इनमें से अभी तक 23 हजार 176 मरीज रिकवर कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिंता की बात यह है कि कोविड की तीसरी लहर में अब तक चार मौतों सहित कुल 361 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि शुक्रवार को आरटी पीसीआर और रैपिड एंटीजन के कुल 985 सैंपलों की जांच करने पर 227 व्यक्तियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 157 मरीजों को रिकवर होने पर डिस्चार्ज किया गया हैै। कहा कि अभी तक लिए गए 650630 में से 624765 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।

253 स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश
जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए जिला में 253 स्थानों को कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश दिए हैं। इन क्षेत्रों में कंटेनमेंट और बफर जोन बनाकर नोडल अधिकारी नियुक्त कर हेल्प लाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। इन संबंधित क्षेत्र को कंटेनमेंट व बफर जोन में शामिल करते हुए सैनिटाइज करने के आदेश दिए हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी के अनुसार जिले में 191 स्थानों पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन क्षेत्र को डी-नोटिफाई किया गया है, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को अभी भी पूरी सतर्कता बरतनी होगी और सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने के नियमों का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed