फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कंप्यूटेशनल तरल गतिकी और इंजीनियरिंग एंड फार्मास्युटिकल अध्ययन पर चर्चा

कंप्यूटेशनल तरल गतिकी और इंजीनियरिंग एंड फार्मास्युटिकल अध्ययन पर चर्चा

Fri, 22 Feb 2019 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
कंप्यूटेशनल तरल गतिकी और इंजीनियरिंग एंड फार्मास्युटिकल अध्ययन पर चर्चा
कंप्यूटेशनल तरल गतिकी और इंजीनियरिंग एंड फार्मास्युटिकल अध्ययन पर चर्चा
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ‘एनएफईएसटी-19’ का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। एनआईटी में ‘एनएफईएसटी-19’ सम्मेलन का तीसरा दिन पूर्ण सत्र के साथ शुरू हुआ। यूएसए लॉस एंजेल्स से एसीआरआई के अध्यक्ष डॉ. अक्षय रूचाल ने प्लेनरी वार्ता की। उन्होंने कंप्यूटेशनल तरल गतिकी और इंजीनियरिंग एंड फार्मास्युटिकल अध्ययन में इसके अनुप्रयोगों पर विचार सांझा किए। इसके बाद समानांतर छह तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। वहीं लेखकों ने 60 तकनीकी शोध-पत्र प्रस्तुत किए। तकनीकी सत्र के दौरान एएमयू अलीगढ़ और बिट्स पिलानी से सिद्धार्थ भारद्वाज और आशीष कुमार ने प्रेजेंटेशन दिया। एनआईटी कुरुक्षेत्र से डॉ. प्रवीण सैनी, उत्तराखंड से डॉ. पंकज गुप्ता और सिलचर से डॉ. बिपुल दास द्वारा विभिन्न सेशंस चेयर किए गए। एसीआरआई लॉस एंजेल्स यूएसए के अध्यक्ष डॉ. अक्षय रूचाल समापन सत्र के मुख्य अतिथि रहे। सम्मेलन के अध्यक्ष प्रो. सुरजीत आंगरा ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंत में सम्मेलन के सहसंयोजक प्रो. विनोद मित्तल ने विशेषज्ञों, प्रतिभागियों, शोध-छात्रों एवं अतिथियों का आभार जताया। इस अवसर पर प्रो. दिनेश खंडूजा, प्रो. ज्ञान भूषण, गुलशन सचदेवा, डॉ. जॉयप्रकाश मिश्रा, डॉ. ललित ठाकुर तथा आयोजन समिति के अन्य सदस्य एवं दूर-दराज से आए प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed