{"_id":"5c6c56adbdec2273a74d0b84","slug":"21550603949-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत शिरोमणि गुरु रविदास जैसे महापुरुषों के जीवन से युवा पीढ़ी को लेनी चाहिए शिक्षा : कटारिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत शिरोमणि गुरु रविदास जैसे महापुरुषों के जीवन से युवा पीढ़ी को लेनी चाहिए शिक्षा : कटारिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवाओं को संत रविदास के संदेशों से लेनी चाहिए सीख
संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह में सांसद रतनलाल कटारिया का उद्बोधन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। संत शिरोमणि गुरु रविदास जैसे महापुरुषों के जीवन से समाज के लोगों को शिक्षा लेनी चाहिए और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाकर देश व प्रदेश की प्रगति में अपना योगदान देना चाहिए। इस राष्ट्र को मजबूत करने के लिए संत शिरोमणि गुरु रविदास जैसे महापुरुषों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उक्त शब्द अंबाला के सांसद रतन लाल कटारिया ने कहे। वे मंगलवार को जिला प्रशासन जिला कल्याण विभाग के तत्वावधान में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती समारोह पर श्री गुरु रविदास मंदिर एवं धर्मशाला में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में बोल रहे थे।
इससे पहले सांसद रतन लाल कटारिया, विधायक सुभाष सुधा, उपायुक्त डॉ. एसएस फुलिया, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी डॉ. आरबी लांग्यान, सभा के प्रधान रणपत ने विधिवत रूप से संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 642वीं जयंती समारोह का शुभारंभ किया और मंदिर में पूजा अर्चना भी की। उन्होंने कहा कि 70 साल की आजादी के बाद 31 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोकसभा और राज्यसभा के दोनों सदनों में अभिभाषण दिया और अपने अभिभाषण में पहली बार किसी राष्ट्रपति ने संत गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को रखा। वहीं प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत कर बनारस बेगमपुरा से एक घंटे के कार्यक्रम को 200 चैनलों के माध्यम से प्रसारित करने का आग्रह किया और इस कार्यक्रम के लिए समाज के लोगों की साढ़े 17 लाख रुपये की राशि को भी माफ करने का काम किया। बेगमपुरा से ट्रेन का आधा खर्च सरकार की तरफ से वहन किया जाता है और अब राज्य सरकार की तरफ से भी बनारस बेगमपुरा के लिए हरियाणा से पांच हजार श्रद्धालुओं को निशुल्क ट्रेन के माध्यम से भेजने का निर्णय लिया है। कहा कि भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसे महापुरुषों ने भारत के संविधान को बनाने में अपना अहम योगदान दिया। आज इस संविधान के कारण समाज प्रगति की राहत पर आगे बढ़ रहा है।