फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   एनएचएम कर्मियों ने मांगों को लेकर सड़कों पर उतर सरकार के खिलाफ जताया रोष

एनएचएम कर्मियों ने मांगों को लेकर सड़कों पर उतर सरकार के खिलाफ जताया रोष

Mon, 18 Feb 2019 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मियों ने मांगों को लेकर सड़कों पर उतर सरकार के खिलाफ जताया रोष
कुरुक्षेत्र। पक्की नौकरी सहित अन्य मांगों को लेकर 5 फरवरी से हड़ताल पर उतरे एनएचएम कर्मियों ने रविवार को भी 13वें दिन धरना जारी रखा। वहीं मांगों को लेकर कर्मियों ने सिविल अस्पताल से लेकर बिरला मंदिर चौक तक रोष मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मियों की हड़ताल के चलते जिलेभर में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से बेहाल हो चुकी हैं।
विज्ञापन

हड़ताली कर्मियों ने एंबुलेंस चलने पर रोक लगाए रखी तो वहीं स्टाफ नर्स द्वारा दी जाने वाली आपात सेवाओं पर भी काफी असर पड़ा। एलएनजेपी सिविल अस्पताल में भी चिकित्सकों व कर्मियों की किल्लत के चलते अब गंभीर मरीजों को ही दाखिल किया जा रहा है। इसके अलावा एंबुलेंस की किल्लत के चलते मरीजों एवं तीमारदारों को एंबुलेंस का प्रबंध करने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। संघ की सह सचिव कुलविंदर कौर ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर उदासीन रवैया अपनाये हुये है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती तब तक कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहेंगे। इस अवसर पर जिला प्रधान विक्रम संगरोहा, महासचिव राजेश, पिंकी मलिक, परमजीत, होशियार, सुखदेव, कुलदीप, पवन, बबीता, पूजा, निधि, कविता व रीटा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed