फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कार्यशाला में बच्चों को बताई संगीत संबंधी बारीकियां

कार्यशाला में बच्चों को बताई संगीत संबंधी बारीकियां

Fri, 15 Feb 2019 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:35 AM IST
विज्ञापन
कार्यशाला में बच्चों को बताई संगीत संबंधी बारीकियां

विज्ञापन
भजन कार्यशाला में सीखी सरगम और सुर
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद (कुरुक्षेत्र)। एमएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल झांसा में हरियाणा कला परिषद के सौजन्य से बीस दिवसीय भजन कार्यशाला शुरू की गई। प्रशिक्षक हरमोहन ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कला परिषद को लेकर विद्यार्थियों को जानकारी दी। उद्घाटन समारोह में विद्या वाहिनी ग्रुप के रीजनल डायरेक्टर भारत भूषण, प्राचार्या ऊषा गुप्ता, हरमोहन, अध्यापक और विद्यार्थी शामिल रहे। भूषण ने बताया कि ऐसी कार्यशालाओं से बच्चों की छिपी प्रतिभा बाहर आती है। बच्चों की कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपनी भूमिका है। वर्तमान युवा पीढ़ी कला एवं संस्कृति के माध्यम से समाज में फैली कई कुरीतियों जैसे नशाखोरी, दहेजप्रथा और भ्रूणहत्या को रोकने में एक बड़ा योगदान दे सकते है।

इसके उपरांत कार्यशाला में परिषद के कलाकार समन्वयक ने बताया कि स्कूली बच्चों को भजन, गायन, सरस्वती वंदना, देशभक्ति गीत एवं कविता गायन की बारीकियों के बारे में बताया एवं सिखाया जाएगा। इसके साथ वाद्य यंत्रों जैसे हारमोनियम एवं ढोलक का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर अंशुमन आनंद, रिधिका गोयल, महावीर सिंह, रितिका सांगवान तथा सुमन रानी इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed