फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Fri, 28 Dec 2018 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
शाहाबाद। अलग-अलग दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है और 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें से एक घायल को उपचार के लिए पीजीआई चडीगढ़ सेक्टर-32 भेज दिया है। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाओं संबंधी मामले दर्ज कर जांच शुरू की गई है। वहीं मृतकों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

पहला सड़क हादसा शाहाबाद-साहा रोड पर हुआ। दाऊमाजरा निवासी विक्रम अपने परिचित विकास के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर साहा रोड से अपने गांव दाऊमाजरा की तरफ जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में एक ट्राला बिना रिफलेक्टर व संकेत के सड़क के पास खड़ा था, जिस कारण उसके भाई विक्रम की बाइक ट्राले से जा टकराई। इस हादसे में विक्रम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास ने अस्पताल ले जाते हुए बीच रास्ते दम तोड़ दिया। पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दूसरा हादसा शाहाबाद ढंगाली रोड पर हुआ, जहां ढंगाली वासी अपने गांव की ओर जा रहा था कि रास्ते में ट्रक ने राहुल की बाइक को टक्कर मार दी। इससे वह ढंगाली की तरफ से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई। राहुल और अन्य बाइक सवार जितेंद्र, श्यामराज बुरी तरह से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं श्यामराज का उपचार शाहाबाद सीएचसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed