{"_id":"5b26a6e14f1c1b684d8b6f57","slug":"21529259745-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाट धर्मशाला में 55 लाख की लागत से स्थापित किया सौर उर्जा प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाट धर्मशाला में 55 लाख की लागत से स्थापित किया सौर उर्जा प्लांट
Updated Sun, 17 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। जाट धर्मशाला में 55 लाख रुपये की लागत से सौर ऊर्जा प्लांट स्थापित किया गया, जिसका उद्घाटन रविवार को विधायक सुभाष सुधा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभा एवं धर्मशाला प्रधान अंग्रेज सिंह ने की जबकि कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों के बलावा कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल, जींद, अंबाला व यमुनानगर से समाज के लोग भी पहुंचे।
विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि जाट सभा की ओर से यह बेहतर प्रोजेक्ट लगाया गया है। इससे न केवल बिजली बचत होगी बल्कि जाट धर्मशाला बिजली निगम को ही बिजली भी दे सकेगा। उन्होंने अन्य सभा व धर्मशाला में भी यह प्रोजेक्ट लगाने का आह्वान किया और कहा कि प्रदेश सरकार विकास को लेकर बेहद गंभीर है, जिसके चलते कुरुक्षेत्र का लगातार विकास किया जा रहा है। इस दौरान सभा प्रधान अंग्रेज सिंह ने कहा कि यह प्लांट लगाए जाने के बाद अब धर्मशाला के सभी एसी कमरों में बिजली रहते समय दिन में भी यात्रियों को एसी की सुविधा मिलेगी। आज भी इस प्लांट से मिलने वाली बिजली जाट धर्मशाला में खर्च की जा रही बिजली से अधिक है, जिससे धर्मशाला का बिजली खर्च बच गया है। यह बेहतर प्लांट है और अन्य संस्थाओं को भी इसे अपनाना चाहिए।