{"_id":"5b2017e64f1c1b254d8b612b","slug":"21528829926-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित नाबालिगा का पांच दिन बाद हुआ गर्भपात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीड़ित नाबालिगा का पांच दिन बाद हुआ गर्भपात
Updated Wed, 13 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। सिविल अस्पताल में दाखिल पीड़ित नाबालिग का पांच दिनों बाद मंगलवार को चिकित्सकों ने गर्भपात किया। नाबालिग पिछले पांच दिनों से गर्भपात करने की गुहार लगा रही थी, लेकिन स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के तालमेल के अभाव का खामियाजा उसे भुगतना पड़ रहा था। अमर उजाला ने गर्भपात न करने का मामला प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। बता दें कि पीड़ित नाबालिग को 8 जून को एलएनजेपी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। 9 जून को पीड़िता नाबालिग का अल्ट्रासांउड करवाया गया था जिसमें वह 42 दिनों की गर्भवती बताई गई थी। पीड़ित नाबालिग की ओर से उसी दिन लिखित में गर्भपात करने की गुहार लगाई गई, लेकिन स्वास्थ्य व पुलिस विभाग की धीमी कार्रवाई वजह से चार दिनों तक गर्भपात नहीं हुआ था। गत सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक स्तर पर गर्भपात करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसके बाद मंगलवार को दोपहर 12 बजे पीड़ित नाबालिग का गर्भपात किया गया।
सभी आरोपी अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर
शहरवासी जिस दंपति ने नाबालिग को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर आरोपी युवक को बेचा था उन सभी आरोपियों को पुलिस काबू नहीं कर पाई है। महिला थाना प्रभारी प्रवीण कौर ने बताया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने लिए कई जगह छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।