फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन प्रतिभागी खिलाडियों ने दिखाए प्रतिभा के जौहर

जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन प्रतिभागी खिलाडियों ने दिखाए प्रतिभा के जौहर

Sun, 19 Nov 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम दिन प्रतिभागी खिलाडियों ने दिखाए प्रतिभा के जौहर
खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद।
गुरु नानक वाटिका स्कूल में स्के एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय स्के मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके पहले दिन का शुभारंभ ग्राम सरपंच संजीव अरोड़ा ने रिबन काटकर किया। कार्यक्रम का शुभारंभ छात्रों ने गुरु वंदना से किया। इसके बाद छात्रों द्वारा नृत्य, गीत आदि प्रस्तुत कर प्रदेश की संस्कृति और परंपरा को दिखाया। इसके बाद पहले दिन के प्रथम चरण में सोनीपत, कुरुक्षेत्र, जींद, अंबाला, पंचकूला, रोहतक, अंबाला, कैथल आदि जिलों से आई टीमों ने प्रतिभा प्रदर्शित की। यह प्रतियोगिता स्के एसोसिएशन ऑफ हरियाणा मार्शल आर्ट के जनरल सेक्रेटरी हरीश कुमार की देखरेख में हुई। इस मौके पर ग्राम सरपंच संजीव अरोड़ा ने कहा कि ऐेसे आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के जोहर दिखाने का मौका मिलता है। स्कूल की प्रधानाचार्य निशी बवेजा ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ खेलों में भी हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक समिति के सदस्य गोबिंद्र सिंह, प्रधान अमरीक सिंह, मोहिंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, गुरजिंद्र सिंह, मुकेश पपनेजा, गुरचरण, कुलवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed