{"_id":"59b5867a4f1c1bf57f8b5b07","slug":"21505068666-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के प्रमुख आवासीय विद्यालय से एक छात्र लापता,परिजनों में गुस्सा,हास्टल के सामने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के प्रमुख आवासीय विद्यालय से एक छात्र लापता,परिजनों में गुस्सा,हास्टल के सामने दिया धरना
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
धर्मनगरी के गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में नौवीं मेडिकल का छात्र यश कुमार अचानक शनिवार शाम पांच बजे से लापता है। शनिवार रात 10 बजे इस घटना की सूचना मिलते ही सभी थानों में वीटी करने के साथ पुलिस ने छात्र की तलाश शुरू कर दी है और इस संदर्भ में थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज कर लिया गया है। रविवार को लापता छात्र के परिजनों और रिश्तेदारों ने स्कूल हॉस्टल के गेट पर धरना दिया और प्रबंधन पर गैर जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। बता दें कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में यह छात्र शनिवार शाम करीब पांच बजे बैग के साथ जाता हुआ दिखाई दे रहा है। परिजनों के मुताबिक इस आवासीय विद्यालय में जिला पानीपत के इसराना गांव का निवासी 16 वर्षीय छात्र यश कुमार विद्यालय के छात्रावास में रहता था और मेडिकल का छात्र है।
विद्यालय छात्रावास के वार्डन तेजवीर सिंह के मुताबिक यश कुमार नौवीं कक्षा से उनके विद्यालय का होनहार छात्र है। शनिवार चार बजकर 55 मिनट पर यश कुमार ने आंखों की दवाई लेने की बात कही थी और स्कूल से आउटिंग पास लेकर छात्रावास से बाहर गया था, जिस पर उसने हस्ताक्षर भी किए थे, लेकिन इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं लौटा और उन्होंने इस घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को देने के साथ यश की तलाश शुरू की थी। बताया गया है कि विद्यालय से चंद कदम की दूरी पर यश के नजदीकी रिश्तेदार रहते हैं, वे यह सूचना मिलते ही विद्यालय पहुंचे थे और स्कूल प्रबंधकों से पूछताछ करने के बाद वे भी यश की तलाश में रातभर जुटे रहे। इधर रात करीब नौ बजे परिजनों के साथ विधायक सुभाष सुधा आवासीय विद्यालय पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
-------------------------------------------
मां और रिश्तेदारों ने लगाए आरोप
लापता छात्र के रिश्तेदार राजेश्वर गोयल, राजीव गुप्ता और माता बबली देवी ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें यश के कुछ साथियों ने बताया है कि उसके साथ दो शिक्षकों ने मारपीट की थी, जिसके बाद से उसका सुराग नहीं लगा। इन्होंने कहा कि अगर रात तक सुराग नहीं लगा तो वे सोमवार सुबह छह बजे से स्कूल के बाहर धरने पर बैठेंगे।
विज्ञापन
---------------------------------
ताला तोड़ने की बात पर गुस्साए परिजन
डीएसपी राज सिंह के समक्ष विद्यालय के तीन विद्यार्थियों ने बताया कि यश पिछले कई दिनों से भाग जाने की बात कह रहा था। वह सोचते थे शायद मजाक कर रहा है, लेकिन उन्हें रात पता चला कि वह सचमुच चला गया। इन तीनों विद्यार्थियों ने पुलिस अधिकारियों को यह भी बताया कि यश ने कुछ दिन पहले एक गेट का ताला तोड़ दिया था। इस बारे पता चलते ही परिजन और रिश्तेदार गुस्से में आ गये। इन्होंने स्कूल प्रबंध पर आरोप लगाया कि ऐसे आरोप अब जानबूझ कर लगाए जा रहे हैं।
----------------------------------------------------
रात तीन बजे तक की थी तलाश, अभी भी जुटे हैं
वार्डन तेजबीर सिंह ने बताया कि यश के छात्रावास में नहीं लौटते पर स्कूल प्रिंसिपल नारायण सिंह के साथ स्कूल के अन्य लोगों ने रात के तीन बजे तक उसकी तलाश की थी। उन्होंने तीनों बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, ब्रह्मसरोवर और अन्य कई जगहों पर जाकर यश का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन अपने स्तर पर अभी भी टीमें बनाकर यश की तलाश में जुटा है।
---------------------------
पिता की शिकायत पर मामला दर्ज
थाना शहर थानेसर में दी अपनी शिकायत में जिला पानीपत के इसराना वासी राजेंद्र कुमार पुत्र बालकिशन ने बताया कि उनका पुत्र यश कुमार उम्र 16 साल कुरुक्षेत्र के एक आवासीय विद्यालय में पढ़ता है तथा हास्टल में ही रहता है। शनिवार (9-9-2017) को शाम करीब पांच बजे स्कूल से आऊट पास लेकर बाहर गया था, लेकिन दुबारा वापस नहीं लौटा। पुलिस ने यश का हुलिया इस प्रकार बताया है। लंबूतरा चेहरा, रंग गेहुंआ, कद 5 फुट 6 इंच, उम्र 16 साल, काले रंग का पठानी कुर्ता- पायजामा पहने है तथा नजर का चश्मा लगा रखा है।
----------------------
पुलिस ने यश की सूचना के लिए जारी किए ये नंबर
थाना शहर थानेसर -70567-00811
चौंकी सुभाष मंडी -70567-00824
चौकी प्रभारी -70567-00124
घर का नंबर -98131-91710