{"_id":"59b434424f1c1be67f8b5749","slug":"21504982082-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर भाकियू ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर भाकियू ने जताया रोष
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 28
गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर भाकियू ने जताया रोष
लाडवा के विधायक पवन सैनी को सौंपा ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गन्ने का रेट बढ़ाने की मांग को लेकर शनिवार को भारतीय किसान यूनियन ने रोष जताया। इस दौरान लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।
भाकियू नेता गुरनाम सिंह चढ़नी के नेतृत्व मेें इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता राकेश बैंस, कर्मसिंह, कृष्ण कुमार, राजेश, प्रदीप सहित अन्य किसान भी शामिल रहे। चढ़नी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया गया है, जबकि किसानों की लागत लगातार बढ़ रही है। उन्होंने मांग की कि कम से कम 400 रुपये प्रति क्विंटल गन्ने का भाव दिया जाए और विदेशों से आयात की जाने वाली चीनी पर रोक लगाते हुए गन्ना उत्पादन को बढ़ावा दिया जाए। इस दौरान उन्होंने किसानों के समक्ष आ रही अन्य समस्याओं पर भी विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी समस्याओं के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई तो भाकियू आंदोलन करने पर मजबूर होगी। इस दौरान डॉ. सैनी ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों से मुख्यमंत्री को अवश्य ही अवगत करवा दिया जाएगा और प्रयास किया जाएगा कि उनकी मांग पूरी हो।