फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पूछताछ के लिए फैक्ट्री पहुंची पुलिस मारपीट पर हुई उतारू ं

पूछताछ के लिए फैक्ट्री पहुंची पुलिस मारपीट पर हुई उतारू ं

Sat, 02 Sep 2017 12:00 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
पूछताछ के लिए फैक्ट्री पहुंची पुलिस मारपीट पर हुई उतारू ं
फैक्ट्री पहुंची पुलिस पर मारपीट का आरोप
विज्ञापन

-पुलिस की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद
-सीएम और डीजीपी को भेजी वीडियो फुटेज
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। पूछताछ के लिए एक फैक्ट्री में पहुंची पुलिस कथित तौर पर धींगामुस्ती और मारपीट करने पर उतारू हो गई है। पुलिस की यह हरकत फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। करीब चार माह पहले हुई इस घटना के बाद आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पीड़ित भटकने को मजबूर हैं। अब पीड़ित ने एसपी, डीजीपी और प्रधानमंत्री को शिकायत भेजी है। इसके साथ ही उन्होंने सीसीटीवी फुटेज भेज आरोपी पुलिस अधिकारी व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने सीएम विंडो पर भी शिकायत दी है।
लाडवा निवासी पीड़ित ने शिकायत दी कि वह 2 मई को एक एसआई सहित चार पुलिसकर्मी उसकी फैक्ट्री पहुंचे। उन्होंने पहले उनसे परिवार के दो लोगों के बारे में पूछा और जब उन्होंने बताया कि वे बाहर गए हैं, तभी उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने उसे मारने और जेल में डालने की भी धमकी दी। इसके बाद रात करीब साढ़े नौ बजे उसे छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि उसने पुलिस कर्मियों की इस मनमानी पर कार्रवाई करने के लिए शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो उसकी रिपोर्ट तक दर्ज करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह लगातार पुलिस के चक्कर कार्रवाई की मांग को लेकर लगा रहा है, लेकिन आज तक भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस अधिकारी और कर्मियों की यह हरकत फैक्ट्री में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। इसकी फुटेज भी पुलिस को दी। इसके बावजूद पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

----
उस दिन फैक्ट्री में पुलिस टीम के साथ मैं भी गया हुआ था, लेकिन कोई मारपीट नहीं की गई। वे आरोप लगा रहे व्यक्ति के भाई की शिकायत पर ही पूछताछ के लिए पहुंचे थे। पुलिस अधिकारी व अन्य कर्मियों पर लगाए जा रहे आरोप झूठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निर्मल कुमार, एसएचओ, लाडवा थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed