{"_id":"65c408ecb311a43e7f0aa604","slug":"210-players-took-aim-in-the-air-pistol-competition-kurukshetra-news-c-45-1-knl1024-113293-2024-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: एयर पिस्टल स्पर्धा में 210 खिलाड़ियों ने साधे निशाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: एयर पिस्टल स्पर्धा में 210 खिलाड़ियों ने साधे निशाने
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुवि में चल रही अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय शूटिंग पुरुष एवं महिला चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रहे खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बुधवार को पुरुष और महिला एयर पिस्टल स्पर्धा में 210 खिलाड़ियों ने निशाने साधे। आठ फरवरी को मिक्स टीम शूटिंग स्पर्धा का आयोजन किया जाएगा तो वहीं देर शाम परिणाम घोषित किए।
कार्यवाहक खेल निदेशक डॉ. राजेश सोबती ने जानकारी देते हुए बताया कि आठ फरवरी को एयर राइफल स्पर्धा, एयर शूटिंग स्पर्धा और मिक्स टीम के परिणाम घोषित किए जाएंगे और देर शाम कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा द्वारा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में 96 विश्वविद्यालय के करीब 400 खिलाड़ी निशाने साध रहे हैं और इसे 60 शॉट नियम के तहत आयोजित करवाया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों के निशानेबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
इस प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ के अनुभवी अधिकारियों की देखरेख में कंप्यूटरीकृत शूटिंग लक्ष्यों का उपयोग करते हुए किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया चैंपियनशिप में नॉर्थ ईस्ट जोन और साउथ वेस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप के पुरुष और महिला विजेता खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस चैंपियनशिप में जो खिलाड़ी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में क्वालीफाई करेंगे वे 18 से 29 फरवरी को असम में होने वाली खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
कुवि के खेल परिसर में विभिन्न राज्यों से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए पहुंचे हुए है और खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों में परिणाम को लेकर भी उत्साह बना हुआ है क्योंकि अभी टेंटेटिव परिणाम ही निकाले गए है। चैंपियनशिप के परिणाम आठ फरवरी को शाम तक घोषित किए जाएंगे।