फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   208 workers will Trainer: Kanvrpal

208 कार्यकर्ताओं को बनाएंगे ट्रेनर : कंवरपाल

Thu, 06 Aug 2015 12:40 AM IST
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 06 Aug 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता विपक्ष के सवालों का जवाब देने में सक्षम होगा।
विज्ञापन


भाजपा के कार्यकर्ताओं को सक्षम बनाने के लिए महा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 208 भाजपा कार्यकर्ताओं को ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। विस अध्यक्ष कंवर पाल गुर्जर बुधवार को रेलवे स्टेशन के निकट गुर्जर धर्मशाला में भाजपा महाप्रशिक्षण कार्यशाला 2015 के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे।

इससे पूर्व विस अध्यक्ष, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला का शुभारंभ किया। उद्घाटन सत्र में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश प्रभारी एवं  राष्ट्रीय महासचिव डा. अनिल जैन आदि वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।    
विज्ञापन


25 हजार कार्यकर्ताओं को करेंगे प्रशिक्षित
विस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को अप-टू-डेट करने के लिए अंतिम चरण में महाप्रशिक्षण अभियान शुरू किया गया हैं।

इस महा प्रशिक्षण कार्यशाला में प्रदेशभर के संगठन से जुड़े और भाजपा पृष्ठभूमि के 216 कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। दो दिवसीय कार्यशाला में मुख्य रूप से ट्रेनर को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि भाजपा पार्टी के अनुसार प्रदेश के 22 जिलों और 283 मंडलों और जिलास्तर  पर करीब 25 हजार कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


216 में से 208 ने कराया रजिस्ट्रेशन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने देर शाम सर्किट हाउस में पत्रकारों को महा प्रशिक्षण कार्यशाला की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश स्तरीय 2 दिन की महा प्रशिक्षण कार्यशाला में 216 में से 208  कार्यकर्ताओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है।

इस कार्यशाला के समापन समारोह 6 अगस्त को सीएम मनोहर लाल शिरकत करेंगे। इससे पहले 2 दिन की कार्यशाला में 10 सत्रों में राष्ट्रीय संयोजक राम प्यारे पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. महेश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव डॉ. सुधा यादव, राष्ट्रीय  महासचिव डॉ. अनिल जैन, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रामलाल अपने-अपने विषयों पर  ट्रेनर को जानकारी देंगे।


उन्होंने बताया कि 283 मंडलों पर भी प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा। अगस्त और सितंबर माह तक महाप्रशिक्षण अभियान  को पूरा किया जाएगा।


इस मौके पर थानेसर विधायक सुभाष सुधा, लाडवा विधायक  डॉ. पवन सैनी, पूर्व विधायक बंता राम वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष धुम्मन  सिंह किरमच, युद्धिष्ठर बहल, जिला प्रवक्ता विनीत क्वात्रा, धर्मवीर  मिर्जापुर, रविंद्र सांगवान, गुरदयाल सन्हेड़ी, बाबु राम टाया, श्याम लाल  जांगड़ा, रमेश पारचा आदि नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed