फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   विश्वविद्यालय में नैड आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला 2

विश्वविद्यालय में नैड आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला 2

Sat, 23 Feb 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
विश्वविद्यालय में नैड आधारित प्रशिक्षण कार्यशाला 2

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विकास केंद्र एवं परीक्षा शाखा के सहयोग से 28 फरवरी को सभी विभागों, संस्थानों और कॉलेजों के अध्यक्षों एवं निदेशकों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला लगाई जाएगी। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय शैक्षणिक डिपॉजिटरी (नैड) के संबंध में विश्वविद्यालय के आरके सदन में होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुकम सिंह ने बताया कि कुलपति डॉ. कैलाशचंद्र शर्मा प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। सरकार की कुशल सेवाओं का लाभ उठाने तथा सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग के माध्यम से शिक्षा के क्षेत्र में अकादमिक सुधार लाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जाएगा। केयू डिजिटलीकरण की दिशा में एक और कदम उठाते हुए डुप्लीकेट, विस्तृत मार्क्स कार्ड, डिग्री, ट्रांसक्रिप्ट और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए ऑनलाइन फॉर्म और शुल्क जमा करने के लिए एक सॉफ्टवेयर शुरू करने जा रहा है। इसका उद्घाटन कुलपति उक्त कार्यक्रम में करेंगे। विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed