फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नगर पालिका अध्यक्ष ने दो अधिकारियों पर लगाए अनुभवहीन होने के आरोप

नगर पालिका अध्यक्ष ने दो अधिकारियों पर लगाए अनुभवहीन होने के आरोप

Fri, 15 Feb 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष ने दो अधिकारियों पर लगाए अनुभवहीन होने के आरोप
पालिका में तैनात इंजीनियर व जूनियर इंजीनियर अनुभवहीन
विज्ञापन

- चेयरमैन ने इस आरोप के साथ निकाय निदेशक से दोनों के तबादले की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। नगर पालिका अध्यक्ष अशोक सिंगला ने पालिका अभियंता व जूनियर अभियंता को अनुभवहीन बताया है। उन्होंने दोनों अधिकारियों के तबादले के लिए निकाय विभाग के निदेशक को पत्र लिखकर उनके तबादले की मांग की है। सिंगला ने पत्र में लिखा है कि दोनों की अनुभवहीनता की वजह से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

वीरवार को पालिका अध्यक्ष अशोक सिंगला की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें शहर के विकास के लिए विचार विमर्श किया। बैठक में अशोक सिंगला ने पालिका अभियंता व कनिष्ठ अभियंता पर अनुभवहीन होने का आरोप लगाकर उनके तबादले के लिए निकाय विभाग के निर्देशक को पत्र लिखकर सिफारिश की है। उन्होंने ने बताया कि बिल्डिंग इंस्पेक्टर को प्रोन्नति देकर पालिका अभियंता व कनिष्ठ अभियंता को कुछ समय पहले ही यहां भेजा गया। दोनों अनुभवहीन है। जिसकी वजह से शहर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे है। शहर के विकास के लिए सीएम द्वारा की गई घोषणाओं पर भी कोई काम शुरु नहीं हुआ है जबकि पहले हुए विकास के कार्यों के बिल भी नहीं बनाए गए है। पत्र के माध्यम से शीघ्र ही अनुभवी अधिकारियों की नियुक्ति की मांग की गई है। पालिका अध्यक्ष ने पंचकुला के विधायक एवं पिहोवा विधानसभा के प्रभारी ज्ञान चंद गुप्ता से भी मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed