{"_id":"5c11583ebdec224193021bda","slug":"201544640574-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। धर्म, संस्कृति, कला और कलाकारी के बीच अगर आप बैंड बाजा बारात के साक्षी बनना चाहते हैं तो आइये कुरुक्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2018 में। यहां करीब डेढ़ करोड़ भव्य पंडाल में आपको 13 से 18 दिसंबर तक कैलाश खेर, ग्रेसी सिंह, सतिंद्र सरताज और हेमंत ब्रजवासी जैसे दिग्गज कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी।
ब्रह्मसरोवर में 17 करोड़ के प्रोजेक्ट से चलते पानी पर 6 दिन एक करोड़ का लाइट एंड साउंड शो भी देखने को मिलेगा। यहां ब्रह्मसरोवर तट पर श्री जयराम विद्यापीठ में 5000 से ज्यादा श्रद्धालुओं के बैठने की सुव्यवस्था की गई है। विद्यापीठ में भागवत कथा के साथ जहां चार धाम और माता वैष्णो देवी की गुफा के भी दर्शन होंगे। वहीं 16 दिसंबर को 28वें सामूहिक विवाह समारोह में बैंड-बाजा-बारात के साथ 25 सामूहिक विवाह मंडप भी सजे दिखाई देंगे। इससे अलग केडीबी रोड पर गीता ज्ञान संस्थानम में चार राज्यों के कलाकारों ने विशेष गुफा बनाई है। मेला क्षेत्र में घूमने के बाद थक गए हैं तो इस गुफा में ठेठ हरियाणवी मसालेदार लस्सी, देशी घी की जलेबी, हरियाणा के 22 तरह के व्यंजन, राजस्थानी मूंग की दाल का हलवा जैसे अन्य कई राज्यों को लजीज व्यंजन आपको जायके के साथ ऊर्जा भी देंगे। गीता महोत्सव में भव्य पंडाल में 14 दिसंबर को प्रख्यात कवि हरिओम पंवार के व्यंग्यबाण भी चलेंगे और अरुण जेमिनी की रचनाओं पर ठहाके भी लगेंगे। देश बड़े संत महात्माओं का संत सम्मेलन भी होगा और 11 से अधिक राज्यों के कलाकारों की कला का प्रस्तुतिकरण भी। इन सबके साथ दुल्हन की तरह सजी धर्मनगरी भी कुछ कम आकर्षक नहीं दिख रही। रंगबिरंगी लाइटों और सतरंगी प्रकाश में नहाये ब्रह्मसरोवर का रात के समय नजारा बेहद अद्भुत है।
यहां सरदार पटेल भी हैं और वर्ल्ड हैरिटेज भी
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पार्टनर स्टेट गुजरात का पवेलियन ब्रह्मसरोवर के बीच में स्थित पुरुषोत्तमपुरा बाग में लग रहा है। इसमें गुजरात प्रांत में स्थित वर्ल्ड हैरिटेज के दर्शन कर सकते हैं। इसी के साथ विश्व की सबसे ऊंची सरदार पटेल की प्रतिमा का मॉडल ठीक उसी तरह सजाया जा रहा है, जैसे गुजरात में है।
विज्ञापन
इस बार इन तीन देशों की भागीदारी
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के आयोजनों के छह देशों के शिल्पकारों को आमंत्रित किया गया था। अभी इजिप्ट और नेपाल के शिल्पकार यहां अपने देश की ज्वेलरी, सजावटी सामान, खिलौने तथा अन्य सामग्री लेकर पहुंचे हैं। जबकि कंट्री पार्टनर मॉरीशस के कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति 16 दिसंबर को भव्य पंडाल के मंच पर देखने को मिलेगी।