फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मामुली सी कहासुनी में गई परिवार के दो बेकसुर बुजुर्ग सदस्यों की जान

मामुली सी कहासुनी में गई परिवार के दो बेकसुर बुजुर्ग सदस्यों की जान

Fri, 15 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
मामुली सी कहासुनी में गई परिवार के दो बेकसुर बुजुर्ग सदस्यों की जान
पिहोवा। गांव थाना गुजरांन में एक परिवार में हुई मामूली सी कहासुनी परिवार के दो बेकसूर बुजुर्गों की मौत का कारण बन गई। उक्त झगड़े में बचाव करने गए एक बुजुर्ग की दिल का दौरान पड़ने से मौत हो गई, जबकि यह खबर सुनकर एक युवक ने गुस्से में आकर अपनी बुजुर्ग चाची पर तलवार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना वीरवार देर रात की है। बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान पूर्ण चंद उम्र करीब 80 साल, जो कि पशु पालन विभाग से कंपाउडर के पद से रिटायर्ड हुआ था और बुजुर्ग महिला की पहचान करतारी देवी उम्र करीब 70 साल के रुप में हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को लेकर अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी सतीश को नामजद करते हुए उसके खिलाफ धारा 302 व 452 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस में दर्ज शिकायत में गांव थाना गुजरांन निवासी बलवान सिंह ने कहा कि 12 जून की रात को वह अपने चाचा उजागर सिंह और उसके लड़के सतपाल के साथ बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान प्रेम चंद नशे में धुत होकर उजागर सिंह व सतपाल के साथ गाली गलौच करने लगा। शोर सुन प्रेम चंद का लड़का सतीश कुमार मौके पर पहुंच गया और उनके साथ बहस करने लगा। उस समय उजागर सिंह ने सबको समझा बुझाकर घर भेज दिया था। वीरवार देर रात उसके चाचे का लड़का सतपाल घर के सामने गली में खड़ा था। कुछ देर के बाद सतीश कुमार भी मौके पर आ गया और 12 जून को हुए झगड़े को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। शोर शराबा सुनकर सतीश कुमार का ताऊ पूर्ण चंद बीच बचाव करने लगा। बीच बचाव करने के दौरान पूर्ण चंद को चक्कर आ गया और उसका सिर दीवार के साथ जा लगा।
विज्ञापन

इससे वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। पूर्ण चंद के परिजन तुरंत उसे इलाज के लिए पिहोवा के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, थाना प्रभारी जय नारायण शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर उन्हें कुरुक्षेत्र शव गृह में भेज दिया था। उन्होंने बताया कि वीरवार देर रात एक पारिवारिक झगड़े को शांत करने की कौशिक के दौरान एक बुजुर्ग पूर्ण चंद की दिल का दौरान पड़ने से मौत हो गई। ताऊ की मौत की खबर सुनकर सतीश कुमार ने अपनी चाची करतारी देवी पर तलवार से हमला कर दिया। गंभीर रुप से जख्मी करतारी देवी ने समय पर इलाज नहीं मिलने से दम तोड़। पुलिस ने शुक्रवार को दोनों शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर बलवान सिंह की शिकायत के आधार पर सतीश कुमार के खिलाफ धारा 302 व 452 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताऊ की मौत की खबर सुन किया चाची पर तलवार से हमला
ताऊ पूर्ण चंद की मौत की खबर सुनकर सतीश कुमार गुस्से में आ गया तलवार लेकर सतपाल के घर जाकर गाली गलोच करने लगा। इस दौरान करतारी देवी अपने घर पर अकेली ही थी। करतारी देवी ने जब सतीश को गाली गलौच करने से मना किया तो सतीश कुमार ने गुस्से में आकर तलवार से उस पर हमला कर दिया। जिससे करतारी देवी गंभीर रुप से जख्मी होकर जमीन पर गिर गई। करतारी देवी के परिजनों को जब इसकी सूचना मिली तो वे तुरंत उसे लेकर पिहोवा सरकारी अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने अधिक खून बह जाने के कारण उसे मृत घोषित कर दिया।

समय पर नहीं मिला करतारी देवी को इलाज
करतारी देवी घर पर जख्मी अवस्था में खून से लथपथ पड़ी हुई थी। काफी देर तक इलाज ना मिलने के कारण करतारी देवी का बहुत खून बह चुका था और वह जमीन पर पड़ी तडफ़ रही थी। इस दौरान उसके घर पर कोई नहीं था। उसका मंझला बेटा चंद्रभान उर्फ काला अपनी पत्नी बाला को लेकर डॉक्टर के पास गया हुआ था। सूचना पाकर वह अपनी मां करतारी देवी को सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां अधिक खून बह जाने के कारण डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेकसूर बुजुर्ग बने काल का ग्रास
इस मामूली कहासुनी में परिवार के दो बेकसूर बुजुर्ग सदस्य अपनी जान से हाथ धो बैठे और एक सदस्य पर हत्या का मामला दर्ज है। पूर्ण चंद, जो पशु पालन विभाग से रिटायर्ड था और करतारी देवी अपने मंझले बेटे चंद्रभान उर्फ काला के साथ रहती थी। पूर्ण चंद के बेटे सुभाष चंद ने बताया कि उसका पिता पूर्ण चंद और चाची करतारी का झगड़े से कोई वास्ता नहीं था। उसका पिता पारिवारिक झगड़े को शांत करवाने की कोशिश कर रहा था। उधर, करतारी देवी का भी इस झगड़े से कोई लेना देना नहीं था। उसने भी सतीश कुमार को सिर्फ गाली गलौच करने से मना किया था। लेकिन ताऊ की मौत से खफा सतीश ने करतारी देवी पर तलवार से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई और इलाज के अभाव में उसकी मौत हो गई। इस मामले में आरोपी को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

पुलिस की मौजूदगी में हुआ संस्कार
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस गांव में मुस्तैद रही। पुलिस की मौजूदगी में दोनों का अंतिम संस्कार किया। थाना प्रभारी जय नारायण शर्मा ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस टीम को गांव में तैनात कर दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस की मौजूदगी में ही दोनों का अंतिम संस्कार करवाया गया। मामले में आरोपी सतीश कुमार फरार है। जिस पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।


गांव का नाम हुआ खराब
घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। दोनों बुजुर्गों के लिए पूरे गांव की संवेदनाएं प्रकट की। ग्रामीणों का कहना है कि एक छोटा झगड़ा दो लोगों की जिंदगी को लील गया। एक भतीजे ने गुस्से में अपनी ही चाची की जान ले ली। जिसका कोई कसूर हीं नहीं था। घटना ने पूरे गांव पर कलंक लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed