फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   सरकार के खिलाफ जमकर गरजे सरपंच, बीडीपीओ कार्यालयों पर लटके रहे ताले

सरकार के खिलाफ जमकर गरजे सरपंच, बीडीपीओ कार्यालयों पर लटके रहे ताले

Thu, 05 Apr 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
सरकार के खिलाफ जमकर गरजे सरपंच, बीडीपीओ कार्यालयों पर लटके रहे ताले
सरपंचों को मनाने में लगे रहे विधायक व जिप चेयरमैन, पर नहीं माने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। अपनी मांगों को लेकर जिलाभर के सरपंचों ने छठे दिन भी अपने-अपने क्षेत्र में बीडीपीओ कार्यालयों पर धरना दिया। कार्यालयों को ताला लगाकर रोष व्यक्त किया। सुबह से ही शुरू हुआ धरना शाम पांच बजे तक जारी रहा।वहीं लाडवा में विधायक व जिला परिषद के चेयरमैन सरपंचों व ग्राम सचिवों को सीएम से बैठक के लिए मनाने की बहुत कोशिश की मगर वे बैठक में शामिल होने के लिए तैयार नहीं हुए।
थानेसर बीडीपीओ कार्यालय पर एसोसिएशन के प्रधान गांव फतुहुपुर के सरपंच शमशेर सिंह की अध्यक्षता में धरना दे रहे सरपंचों ने जहां बीडीपीओ कार्यालय को ताला लगकर मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया वहीं उनके बीच पिहोवा विधायक जसविंद्र सिंह संधू व आप कार्यकर्ता पहुंचे। उनके साथ लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया। संधू ने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से विफल हो चुकी है और अब ऐसे हालात बन चुके है कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों को भी धरना देने व भूख हड़ताल करने को मजबूर होना पड़ रहा है। उधर शाहाबाद में सरपंचों ने धरना प्रदर्शन करते हुए बीडीपीओ कार्यालय को ताला लाकर प्रदर्शन किया। सरपंचों का नेतृत्व कर रहे प्रधान मलकीत सिंह ने कहा कि भाजपा वर्कर सरपंचों की बात को लेकर सीएम के पास गए हैं, अगर बात नहीं मानी गई तो उनकी हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर सरपंच सुरिंद्र सिंह, रिंकू झरौली, विक्रम अटवान, उपप्रधान ओमप्रकाश बड़ाम, विक्रम सिंह बीबीपुर, अमीत कुमार संभालखी, राजेश दाऊमाजरा, राजेश तंगौरी, मलकीत सिंह छोड़पुर, परमाल सिंह, परमजीत भौकर माजरा, धर्मवीर तथा अमरीक सिंह सहित बड़ी संख्या में सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन

सीएम हाउस भेजा आत्मदाह का चेतावनी पत्र : विक्रम
धरना स्थल पर डटे आत्मदाह करने की चेतावनी देने वाले विक्रम सिंह न कहा कि अगर प्रशासन या पुलिस उनके साथ जबरदस्ती करेगा तो वह मौके पर ही आत्मदाह कर लेंगे। विक्रम ने बताया कि अपनी स्वैच्छिक मंशा से इस चेतावनी का पत्र भी सीएम हाउस भेज दिया है। उल्लेखनीय है कि शाहाबाद के गांव बीबीपुर की सरपंच परमजीत के पति विक्रम सिंह ने लिखित में चेतावनी दी है कि अगर हरियाणा सरकार सरपंच एसोसिएशन की मांगों को पूरा नहीं करती तो वह आत्मदाह कर लेंगे। कुछ दिनों में वह आत्मदाह की तिथि एवं समय भी घोषित कर देंगे। उन्होंने कहा कि आत्मदाह का यह फैसला अपनी मर्जी से लिया है। सरकार के अड़ियल रवैये में सुधार नहीं हुआ तो वह जल्द ही आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंचों की भूख हड़ताल को विधायक संधू का समर्थन
इस्माईलाबाद। ई-प्रणाली के विरोध में बीडीपीओ कार्यालय परिसर में धरना दे रहे सरपंचों एवं ग्राम सचिवों ने ताला लगाकर प्रदर्शन किया। छठे दिन भूख हड़ताल के दौरान ग्राम सचिव कर्मवीर सिंह, सरपंच इस्माईलाबाद संजीव अरोड़ा तथा नैसी की सरपंच प्रिया शर्मा के नेतृत्व में सरकार के खिलाफ रोष जताया। वहीं इनेलो नेता एवं हलका पिहोवा विधायक जसविंद्र सिंह संधू भी सरपंचों के धरने का समर्थन करने पहुंचे। जलबेहडा के सरपंच कुलवंत सैनी, शेरगढ़ के सरपंच धमवीर, शांतिनगर के सरपंच ज्ञान सिंह, ग्राम सचिव ईसर सिंह भूख हड़ताल पर बैठे रहे। इस अवस पर इनेलो जिला प्रधान कुलदीप मुल्तानी, हलका प्रधान करण सिंह इस्हाक, विक्रम चक्रमाणी, विरेंद्र शर्मा नैसी, लोटनी सरपंच जरनैल सिंह, चम्मूकलां के सरपंच लाल सिंह तथा ठसका मीरांजी के सरपंच दिलबाग सिंह गुराया इत्यादि मौजूद रहे।
सरपंचों ने किया चंडीगढ़ बैठक का बहिष्कार
लाडवा। ब्लॉक के सरपंचों व पंचायत सचिवों ने बुधवार को भी अपना धरना जारी रखा और चंडीगढ़ में सरकार के साथ होने वाली बैठक का बहिष्कार किया। बैठक में भाग लेने के लिए विधायक व जिला परिषद चेयरमैन द्वारा सरपंचों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने का प्रयास किया लेकिन सरपंचों व ग्राम सविचों ने इन प्रयासों को सिरे नहीं चढ़ने दिया। यहीं नहीं कुछ सरपंचों को विधायक द्वारा मंगलवार की रात व बुधवार सुबह तक चंडीगढ़ जाने के लिए फोन किए गए पर उन्होंने सरकार के साथ बैठक का बहिष्कार किया। बुधवार को भी ब्लॉक के अधिकतर सरपंच व ग्राम सचिव धरने पर बैठे। धरने को जिप के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मेवा सिह ने भी समर्थन दिया।

सरपंच बाबू राम धनौरा ने दावा किया कि लाडवा से एक भी सरपंच ने सरकार की बैठक में भाग नहीं लिया है और जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी उनका धरना जारी रहेगा। बुधवार को धरने में सरपंच होशियार सिह ब्राहण, विकास जैनपुर, राजबीर दुगारी, मुकेश गूढ़ा, साहब सिह बपदी, जगमाल डूडा, जसविंद्र ध्यांगला, धर्मबीर बरोट, बाबू राम धनौरा, राम प्रसाद शहजादपुर, रघुबीर बडौंदा, विकास लाठी धनौरा, अशोक बदरपुर, अशोक खरकाली, सुरेश भूतमाजरा, बब्बू दबखेड़ा, छत्ररपाल मेहरा, गुरप्रीत बूढ़ा, फतेह सिह सुल्तानपुर, जितेंद्र काका बन, रणबीर बनी, मंजीत बकाली, अवतार गिरधारपुरा, सर्वजीत सौंटी, चानना राम बीड़ सौंटी, अमरजीत बड़शामी, अवतार गिरधारपुरा, रामेश्वर गजलाना सहित अनेक सरपंच समस्त ग्राम सचिव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed