फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   चार दिन बाद पटरी पर लौटी धर्मनगरी

चार दिन बाद पटरी पर लौटी धर्मनगरी

Tue, 29 Aug 2017 11:04 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
चार दिन बाद पटरी पर लौटी धर्मनगरी
फोटो 3 से 8
विज्ञापन

चार दिन बाद पटरी पर लौटी धर्मनगरी
- डेरा मुखी मामले के चलते 25 अगस्त से सुनसान सा था शहर
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। डेरा मुखी मामले के चलते बेपटरी रही जिंदगी पांचवें दिन से सामान्य होने लगी। मंगलवार को जहां बाजारों में रौनक लौट आई तो वहीं स्कूल, कॉलेज, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सहित अन्य शिक्षण संस्थान भी खुल गए और बच्चों का शोरगुल शुरू हुआ तो वहीं सरकारी कार्यालयों में भी एकाएक ही चहल-पहल शुरू हो गई। सड़कों पर भी सामान्य दिनों की तरह लोगों की आवाजाही रही तो वहीं बाजार भी पूरा दिन खुले रहे।
बता दें कि डेरा मुखी मामले को लेकर 25 अगस्त से धर्मनगरी में जन जीनव ठहर सा गया था। हालांकि उक्त मामले को लेकर पूरे जिला भर में हिंसा की कोई घटना सामने नहीं आई, लेकिन मामले के चलते विभिन्न जिलों में हुई हिंसा का असर यहां भी साफ दिखाई दिया। हिंसा के बाद से सभी शिक्षण संस्थान ऐहतियात के तौर पर बंद कर दिए गए थे तो बस सेवा भी ठप कर दी गई थी। मंगलवार को ये सभी सेवाएं फिर से बहाल हुई तो आम लोगों ने भी राहत की सांस ली जबकि जिला भर में इन दिनों के दौरान शांति बनी रहने से पुलिस व जिला प्रशासन को भी बड़ी राहत मिल पाई।
विज्ञापन


बहाल हुई बस सेवा, सरपट दौड़ने लगी रोडवेज बसें
जिला भर में मंगलवार को बस सेवा बहाल हो गई। इसके चलते दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बसें चलाने के उच्चाधिकारियों की ओर से आदेश आते ही सड़कों पर बसें सरपट दौड़ने लगीं। जहां दो दिनों से महज दिल्ली व चंडीगढ़ रूटों पर ही करीब 40 बसें चलाई जा रही थीं वहीं मंगलवार दोपहर सभी रूटों पर बस सेवा बहाल कर दी गई। बसों को सड़कों पर दौड़ते देख यात्री भी बस अड्डे पर पहुंचे और पिछले पांच दिनों से सूने पड़े बस अड्डे पर फिर से रौनक लौट आई। दोपहर से पहले बस अड्डा पूरी तरह से खाली पड़ा हुआ था जहां मात्र तीन-चार बसें चंडीगढ़ व दिल्ली जाने वाली खड़ी थी और बाकी सभी बसें वर्कशाप में खड़ी थी, लेकिन जैसे ही बसें चलाने के आदेश जारी हुए तो बस अड्डे पर यात्रियों की संख्या एकाएक बढ़ने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जींद-कैथल ट्रैक पर बहाल हुई रेल सेवा
जींद-कैथल रेलवे ट्रैक पर रेल सेवा भी देर रात को बहाल कर दी गई । जहां पहली ट्रेन जींद से ही कुरुक्षेत्र के लिए भेजी गई वहीं रात करीब 9 बजकर 50 मिनट पर कुरुक्षेत्र से जींद के लिए पैैसेंजर ट्रेन भेजे जाने की तैयारी की जा रही थी। पंजाब व दिल्ली की ओर से आने -जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही सामान्य रही।

जयपुर इंटरसिटी पर संशय
चंडीगढ़ से चलकर कुरुक्षेत्र होकर जयपुर जाने वाली जयपुर इंटरसिटी को चलाए जाने पर देर रात तक भी संशय बना रहा। स्टेशन सुपरिंटेंडेंट का कहना था कि यह ट्रेन सुबह 2 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचनी है। इसके बाद यह जींद से होते हुए जयपुर के लिए रवाना होनी है, लेकिन यह ट्रेन चल पाएगी या नहीं ये स्पष्ट नहीं है।

फोटो -23
स्कूल-कॉलेज खुले, बस सेवा भी हुई बहाल
पिहोवा। डेरा प्रकरण मामले को लेकर सरकार की ओर से 24 अगस्त को प्रदेश में इंटरनेट, बस, रेल व सभी स्कूल-कॉलेज को बंद करने के आदेश जारी किए गए थे। मंगलवार को सामान्य परिस्थितियों को देखते हुए बस सेवा बहाल की गई और शहर के सभी स्कूल-कॉलेज भी खुले रहे। डेरा प्रकरण में विवाद के चलते जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित किया था। सोमवार को डेरा प्रमुख पर फैसला आने के बाद शहर में शांति का माहौल रहा। इसके बाद मंगलवार को शहर के सभी स्कूल रहे और पहले की तरह स्कूलों में चहल-पहल नजर आई।
बता दें डेरा प्रमुख को 25 अगस्त की पेशी के चलते जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों व कॉलेज को बंद रखने के आदेश दिए थे। दोपहर को डेरा प्रमुख को दोषी करार दिए जाने के बाद हुई भड़की हिंसा को देखते हुए सोमवार तक सभी स्कूल व कॉलेज में बंद रखने के आदेश दिए थे। इसके बाद से शहर के सभी स्कूल सोमवार तक बंद रहे। मंगलवार को सामान्य परिस्थितियों के चलते स्कूलों में बच्चों की रौनक नजर आई।


दोपहर बाद शुरू हुई बस सर्विस
डेरा प्रकरण मामले के चलते 24 अगस्त की दोपहर के बाद पिहोवा डिपो की सभी बसें बस अड्डे पर ही खड़ी रहीं। बस अड्डा इंचार्ज जगतार सिंह ने बताया कि उन्हें 24 अगस्त दोपहर को डिपो की सभी बसें अगले आदेश मिलने तक बंद करने का आदेश हुआ था। इसके बाद से पिहोवा डिपो की सभी 50 बसें बस अड्डे पर ही खड़ी रहीं। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर को उन्हें रोडवेज की बसें चलाने का आदेश प्राप्त हुआ था। आदेश मिलते ही रोडवेज के कर्मचारी बसों को लेकर अपने-अपने रूट पर चले गए। इस मामले में डिपो की बसें बंद होने से पिहोवा डिपो को करीब 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed