फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   200gm afim driver

साढ़े तीन किलो चूरा पोस्त व 200 ग्राम अफीम सहित ट्रक ड्राईवर गिरफ्तार

Fri, 06 Sep 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
200gm afim driver
इस्माईलाबाद फ्लाइओवर के निकट नाकाबंदी कर अपराध शाखा की टीम ने कुरुक्षेत्र के एक ट्रक ड्राईवर को साढ़े तीन किलोग्राम चूरा पोस्त और 200 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में गिरफ्तार आरोपी परमिंद्र सिंह पहले भी दो बार ऐसे ही मामलों में गिरफ्तार हो चुका है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने दी। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा की टीम ने नजदीक जीटी रोड बाईपास इस्माईलाबाद फ्लाई ओवर के नीचे मौजूद थी। इस दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली की परमिन्द्र सिंह पुत्र मलकीत सिंह वासी इस्माईलाबाद कुरुक्षेत्र में ट्रक चालक का काम करता है और करीब छह साल से चूरा पोस्त और अफीम बेचने का धंधा करता है। इससे पहले भी दो बार चूरा पोस्त तस्करी में उसकी गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी के बारे में पुलिस को पता चला था कि परमिंद्र मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र से सस्ते दाम पर चूरा पोस्त व अफीम खरीद कर हरियाणा पंजाब में लाकर नशेड़ियों को अधिक कीमत से बेचता है और इस घिनौने कारोबार से काफी मुनाफा कमाता है। पुलिस को सूचना मिली थी कि परमिंद्र सिंह काफी मात्रा में अपने साथ चूरा पोस्त व अफीम लेकर कैथल की तरफ से इस्माईलाबाद फ्लाईओवर के पास से होता हुआ करीब 2 घंटे के बाद अपने घर इस्माईलाबाद जाएगा। सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी और इस दौरान शक के आधार पर एक व्यक्ति को काबू पूछताछ की थी। इस व्यक्ति ने अपना नाम परमिंद्र सिंह पुत्र मलकीत सिंह वासी इस्माईलाबाद बताया। पुलिस टीम ने उसकी तलाशी के दौरान परमिंद्र के कब्जे से साढ़े 3 किलो और 200 ग्राम अफीम बरामद की । पुलिस ने आरोपी को काबू करके उसके विरुद्ध थाना इस्माईलाबाद में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed